मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी, वीडियो आया: छिंदवाड़ा में पंचमुखी हनुमान के अध्यक्ष बोले- चोर के न पकड़ाने तक घर नहीं जाऊंगा – Chhindwara News

मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी, वीडियो आया:  छिंदवाड़ा में पंचमुखी हनुमान के अध्यक्ष बोले- चोर के न पकड़ाने तक घर नहीं जाऊंगा – Chhindwara News


छिंदवाड़ा शहर के परासिया रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हुई है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जो मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि चोर रात के समय मंदिर के अ

.

बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपए के आसपास है।

घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

चोरी की घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस

मंदिर समिति के अध्यक्ष विजेंद्र भार्गव ने कहा कि जब तक पुलिस चोर के लिए गिरफ्तार नहीं करती, हम अपने घर नहीं जाएंगे और मंदिर परिसर में ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पंचमुखी हनुमान मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है और यहां चोरी होना श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश तेज कर दी है।



Source link