भिंड जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम खिपोना में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बस्ती के भीतर अचानक एक मगरमच्छ घुस आया। नींद में सो रहे ग्रामीणों में इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेश
.
रात 1:50 बजे आबादी में देखा मगरमच्छ जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार-गुरुवार तड़के करीब 1:50 बजे की है। ग्राम खिपोना की आबादी वाले हिस्से में अचानक एक बड़ा मगरमच्छ घुस आया। गांव वालों ने जब उसे देखा तो तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।
वन विभाग की टीम 2 बजे पहुंची सूचना मिलते ही कुछ ही देर में 112 वाहन मौके पर पहुंचा और स्थिति की जानकारी अटेर थाना प्रभारी बालवीर चौरसिया को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम को भी तत्काल सूचना दी गई। करीब 2 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
40 मिनट की मशक्कत के बाद पकड़ा रेस्क्यू टीम में डिप्टी प्रभारी बालवीर चौरसिया, जयकरन सिंह परिहार, जग्गू परिहार और भगीरथ शामिल रहे। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली और टीम की सराहना की।
सुबह 3:30 बजे चंबल नदी में छोड़ा रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित वाहन से ले जाकर चंबल नदी में सुबह लगभग 3:30 बजे छोड़ा गया।
जलस्तर बढ़ने से गांवों में आ जाते हैं मगरमच्छ वन विभाग के अनुसार, चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में बरसात और जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ कभी-कभी भटक कर आबादी की ओर पहुंच जाते हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं, तुरंत सूचना दें ताकि समय पर रेस्क्यू किया जा सके।