सड़क पर पड़ी मृत गाय से 3 बाइकें टकराईं: भिंड में रतनगढ़ जा रहे अलग-अलग हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत, 5 गंभीर घायल – Bhind News

सड़क पर पड़ी मृत गाय से 3 बाइकें टकराईं:  भिंड में रतनगढ़ जा रहे अलग-अलग हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत, 5 गंभीर घायल – Bhind News



घटना के बाद पीएम हाउस के.बाहर बैठे मृतक के परिवार जन।

भिंड में रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा एक हादसे में बदल गई। देर रात मौ-सेंवढ़ा मार्ग पर सड़क पर पड़ी एक मृत काली गाय से तीन बाइकें अलग-अलग समय पर टकरा गईं। इन हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लो

.

पहला हादसा: रात 10 बजे 1 की मौत, 1 घायल जानकारी के मुताबिक, अकोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय अजीत यादव पुत्र विश्राम सिंह यादव और 23 वर्षीय आनंद यादव पुत्र राजबहादुर सिंह यादव रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। देर रात करीब 10 बजे मौ-सेंवढ़ा हाइवे पर रास्ते में मृत पड़ी एक काली गाय से उनकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरा हादसा: आधे घंटे बाद 2 और युवक टकराए इसी मार्ग पर रात 10:30 बजे अकोड़ा गांव के ही 22 वर्षीय शिशुपाल यादव पुत्र मेघनाथ यादव और 23 वर्षीय जितेंद्र यादव पुत्र राजवीर सिंह यादव भी उसी मृत गाय से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

तीसरा हादसा: रात 3 बजे लौट रहे 2 लोग घायल इसके बाद रात तीन बजे रतनगढ़ से वापस लौट रहे 40 वर्षीय प्रेमसिंह यादव पुत्र भागीरथ यादव और 26 वर्षीय संजय यादव पुत्र चंद्रभान सिंह यादव, (निवासी हैवतपुरा थाना देहात) भी उसी स्थान पर मृत गाय से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने गाय को हटवाया, जांच शुरू हादसों की लगातार श्रृंखला से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क पर मृत गाय होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हटवाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link