हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में 20 अक्टूबर को एक मजदूर सुखलाल कोरकू का शव खेत में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि मजदूर की हत्या उसके खेत मालिक रामदीन मालवीय ने की थी। हत्या का कारण सुखलाल की पत्नी से आरोपी की मुलाकात और मज
.
पुलिस को जांच के दौरान मजदूर के सिर पर डंडे मारकर हत्या होने का पता चला था। इस मामले में पहले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी अमित कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा किया।
एएसपी मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली कि घटना वाले दिन मृतक सुखलाल अपने खेत मालिक रामदीन मालवीय के साथ मवेशी चराने गए थे। करीब चार घंटे बाद आरोपी रामदीन मालवीय हत्या कर अपने घर वापस आ गया था।
नशे की हालत में चेहरे पर डंडे मार हत्या सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर खेत मालिक रामदीन मालवीय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मृतक सुखलाल कोरकू ग्राम इमलीढाना का रहने वाला था और डेढ़ साल से उसके खेत पर मजदूरी कर रहा था।
आरोपी ने बताया कि उसे सुखलाल को मजदूरी के करीब पचास हजार रुपए देने थे। तभी उसने काम छोड़कर कहीं और जाने की बात कही थी, जिससे आरोपी को लगा कि यदि वह चला गया तो उसकी मृतक की पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाएगी। इसी बात को लेकर आरोपी ने 20 अक्टूबर की सुबह मवेशी चराने ले जाने के दौरान पहले उसे शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में चेहरे पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
सुखलाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटा उसके साथ रहता था। आरोपी रामदीन मालवीय के भी दो बेटे और एक बेटी है। पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया था।