Indore: जलते पेंटहाउस में प्रवेश की पत्नी ने दिखाई हिम्मत, खुद कार चलाकर गईं अस्पताल, बेटियों को बचाया

Indore: जलते पेंटहाउस में प्रवेश की पत्नी ने दिखाई हिम्मत, खुद कार चलाकर गईं अस्पताल, बेटियों को बचाया


Last Updated:

Indore Pravesh Agarwal Death News: इंदौर में कांग्रेस के बड़े नेता और मशहूर उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया है. पूरा शहर हैरान है. वहीं, उनकी पत्नी की हिम्मत की भी लोग दाद दे रहे हैं कि कैसे उन्होंने बेटियों को बचाया…

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

Indore News: इंदौर के बड़े उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत के बाद कई हैरान करने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं. इंदौर शहर की इस दुखद घटना में प्रवेश तो नहीं बचे, लेकिन उनकी पत्नी ने बहादुरी का परिचय दिया. अपनी बेटियों को बचाने के लिए घायल होने के बावजूद उन्होंने कार ड्राइव की और अस्पताल त पहुंचीं.

बता दें कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका स्थित सौम्या विकास महिंद्रा शोरूम के पेंटहाउस में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई. दम घुटने से प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई. वहीं, उनकी 15 वर्षीय बेटी सौम्या गंभीर रूप से झुलस गई है. निजी अस्पताल में हालत नाजुक बनी है. पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा (12 वर्ष) सुरक्षित हैं पर भर्ती हैं.

खुद कार चलाकर अस्पताल पहुंचीं श्वेता
जानकारी के अनुसार, पेंटहाउस में आग लगी तो चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया. पूरा पेंटहाउस काला पड़ गया था. कुछ दिख नहीं रहा था. ऐसे में श्वेता दोनों बेटियों सौम्या और मायरा को लेकर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहीं और गार्ड को आवाज लगाई. हालांकि, तब तक सौम्या बेहोश थी. श्वेता खुद कार चलाकर उसे बॉम्बे हॉस्पिटल ले गईं. उनके साथ छोटी बेटी मायरा भी थी. वह भी जख्मी है.

पुलिसकर्मी ने सीपीआर भी दिया, पर….
इधर सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया. कार शो रूम मालिक प्रवेश अग्रवाल को बचाने के लिए पुलिसकर्मी ने सीपीआर भी दिया. लेकिन, तब बहुत देर हो चुकी है. प्रवेश को बचाया नहीं जा सका. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वहीं, पुलिस और फॉरेंसिक टीम आगजनी के सटीक कारणों की जांच कर रही है. प्रवेश अग्रवाल, जो नर्मदा युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस के युवा नेता थे, के निधन से शहर में शोक की लहर है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Indore: जलते पेंटहाउस में प्रवेश की पत्नी ने दिखाई हिम्मत, बेटियों को ऐसे बचाय



Source link