MP इवनिंग बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
.
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास….
1. अखंड ज्योत से पेंटहाउस में आग, दम घुटने से कांग्रेस नेता की मौत, बड़ी बेटी की हालत गंभीर इंदौर में पेंटहाउस में आग लगने से नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई। उनकी बड़ी बेटी सौम्या की हालत गंभीर है। लसूड़िया इलाके में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का सौम्या महिंद्रा कार शोरूम है। शोरूम के ऊपर ही पेंटहाउस में प्रवेश का परिवार रहता है। घटना गुरुवार सुबह 5 बजे की है। धुंए के कारण हाई सिक्योरिटी लॉक नहीं खुल पाया। पढ़ें पूरी खबर…
2. लाड़ली बहनों को भाई दूज पर नहीं मिले 250 रुपए, CM बोले- अगले महीने जमा होगी भाई दूज पर लाड़ली बहनों को मिलने वाले 250 रुपए नहीं दिए गए। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को हुए लाड़ली बहना कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर की जानी थी। प्रदेश भर से लाड़ली बहनों को इसी खुशी के साथ सीएम निवास बुलाया गया था। CM मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख बहनों के बैंक खातों में 250 रुपए की किस्त अगले महीने जमा होगी। पढ़ें पूरी खबर…
3. पति ने बीच सड़क हंसिए से पत्नी पर हमला किया,लोग बचाने आए तो उनके पीछे दौड़ा राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पति ने अपनी पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया। सरेराह शराबी पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की डंडे से पिटाई कर महिला की जान बचा ली। यह पूरा घटनाक्रम पास ही लगे एक CCTV कैमरे में लाइव कैद हो गया। घटना ब्यावरा के ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के पास की है। पढ़ें पूरी खबर…
4. कटनी में थाने पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो घायल, एक गंभीर
हमले में घायल हेड कॉन्स्टेबल की हालत नाजुक बताई गई है।
कटनी के बाकल थाने पर बुधवार देर रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला एक युवक के साथ मारपीट से जुड़ा है। फिलहाल, बाकल में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को कुणाल सिंह राजपूत ने FIR कराई थी। पढ़ें पूरी खबर…
5. ट्रेन में फौजी बना फर्जी टीटीई, यात्रियों से वसूले रुपए, सीट के नाम पर टिकट भी दिया ग्वालियर में झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से वसूली कर रहा एक फर्जी टीटीई पकड़ा गया। यह शख्स झांसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा कर रहा था। यात्रियों से सीट दिलाने के नाम पर रुपए वसूल रहा था। एक यात्री ने वीडियो बनाकर रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग किया, जिसके बाद रेलवे प्रबंधन और जीआरपी हरकत में आ गए। ग्वालियर पहुंचने पर हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
6. बस स्टैंड में उत्पात, मंत्री का काफिला रोका, कलेक्टर की गाड़ी के सामने किया हंगामा सागर के परसोरिया में बुधवार को बस स्टैंड के पास दो युवकों ने जमकर हंगामा मचाया। इनमें से एक घायल युवक सड़क पर खड़ा हो गया और गोवर्धन पूजा से लौट रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का काफिला रोक दिया। खून से लथपथ युवक कलेक्टर की गाड़ी के सामने आ गया। करीब 20 मिनट तक हंगामा करता रहा। कलेक्टर ने डायल-112 की मदद से युवक को अस्पताल भिजवाया। पढ़ें पूरी खबर…
7. रीवा में मेडिकल स्टोर पर छापा, संचालक ने कहा था- डॉक्टर ही नकली दवा लिखते हैं रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाला एक वीडियो सामने आया है। हॉस्पिटल चौराहा स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के संचालक ने एक गोपनीय कैमरे में ये कबूल किया कि वह नकली दवाइयां बेचता है। उसने संजय गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टरों को सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी बताया। ये वही मेडिकल स्टोर है, जो सालों तक संजय गांधी हॉस्पिटल को दवाओं की सप्लाई करता रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
8. तीन बार पलटी बोलेरो, 6 बाइक को रौंदा, नर्मदापुरम में हाईवे के किनारे दुकान में घुसी

बोलेरो तीन बार पलटी खाई और एक दुकान में जा घुसी।
नर्मदापुरम में तेज रफ्तार बोलेरो तीन बार पलटी खाई और एक दुकान में जा घुसी। बोलेरो ने दुकान के सामने खड़ी 6 बाइक को भी रौंद दिया। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं। ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर हुआ। वीडियो बुधवार देर रात सामने आया है। बोलेरो की रफ्तार काफी ज्यादा थी। पढ़ें पूरी खबर…
9. युवक को कनपटी पर गोली लगी, मौत, सुसाइड नोट मिला, बीमारी से तंग आकर सुसाइड सतना जिले के चित्रकूट में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। घटना बुधवार देर रात पालदेव गांव स्थित प्रसिद्ध मौरद्धवज आश्रम के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही चित्रकूट थाना प्रभारी डी आर शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है। पढ़ें पूरी खबर…
10. दक्षिण में बने सिस्टम का MP में असर, ग्वालियर और जबलपुर समेत 12 जिलों में बारिश दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने लो प्रेशर एरिया का असर मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्सों के जिलों में भी है। पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, जबलपुर समेत 12 जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक का दौर रहा। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन तक बने रहने की संभावना है। मैहर जिले के अरगट गांव में बुधवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला और किसान की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…