इंदौर के भेरूघाट पर लगा 10 KM लंबा जाम: दोनों तरफ हजारों गाड़ियां फंसी; चार थानों की टीम जाम खुलवाने में जुटी – Indore News

इंदौर के भेरूघाट पर लगा 10 KM लंबा जाम:  दोनों तरफ हजारों गाड़ियां फंसी; चार थानों की टीम जाम खुलवाने में जुटी – Indore News


इंदौर के खंडवा रोड पर 10 किमी लंबा जाम लग गया।

इंदौर खंडवा रोड़ पर शुक्रवार रात करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। जिसे सुलझाने के लिए सिमरोल, बलवाडा, महू और तेजाजी नगर इलाके की टीम लगी हुई है। बताया जाता है कि रास्ते में गाड़ी खराब होने के बाद गलत साइड से निकलने के चलते यहां यह स्थिति बनी हुई है।

.

सिमरोल रोड पर शुक्रवार रात कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। यहां ट्रैफिक को ठीक करने के लिए कई जवान मौके पर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि एक डंपर करीब 7 दिन से रास्ते में खराब पड़ा है। जिसमें माल भरा है। उसे हटाने के लिए कई बार पुलिस को जानकारी दी। लेकिन गाड़ी नहीं हटी।

इसके साथ ही शुक्रवार को यहां दो से ओर बड़ी गाड़ियां खराब हो गई। जिसमें घाट सेक्शन में जाम की स्थिति बन गई। यहां वाहन काफी संख्या में गुत्थमगुथा होकर रेंगते हुए चल रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण के तीन और शहर के एक थाने की टीम मौके पर मौजूद है।

देखिए तस्वीरें

इंदौर में भेरुघाट में जाम में हजारों वाहन फंस गए। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

जाम को खुलवाने के लिए चार थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।

जाम को खुलवाने के लिए चार थानों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।



Source link