कटनी पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया: वज्रवाहन से ले गए, बाइक फिसलने से बेहोश हो गई थी; ससुराल जा रही थी – Katni News

कटनी पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया:  वज्रवाहन से ले गए, बाइक फिसलने से बेहोश हो गई थी; ससुराल जा रही थी – Katni News


कटनी में पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बहोरीबंद-बाकल रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसलने से महिला बेहोश हो गई थी। बाकल से ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों ने अपने वज्रवाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

.

यह घटना शुक्रवार शाम की है। चंद्रभान कोरी अपनी पत्नी मायाबाई कोरी और दो छोटे बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल रैपुरा बघवार से जबलपुर के बिलगवां जा रहे थे। बाकल क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक फिसल गई।

दुर्घटना में मायाबाई के सिर पर गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गईं। पति चंद्रभान ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन उन्हें सहायता नहीं मिल पाई। इसी दौरान, बाकल में ड्यूटी पूरी कर कटनी लौट रहे पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने घायल मायाबाई को तुरंत वज्रवाहन में बैठाया और बहोरीबंद अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। ढीमरखेड़ा पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई विजेंद्र तिवारी के साथ अशोक, आशुतोष, दीपक, सचिन, नीरज, अरुण और आशीष इस बचाव कार्य में शामिल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।



Source link