खंडवा में धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम का नतीजा: मेडिकल कॉलेज स्टाफ को दिवाली बोनस मिला, डीएपी खाद की रैक पहुंची, कल और आएगी – Khandwa News

खंडवा में धरना, प्रदर्शन, चक्काजाम का नतीजा:  मेडिकल कॉलेज स्टाफ को दिवाली बोनस मिला, डीएपी खाद की रैक पहुंची, कल और आएगी – Khandwa News



बोनस न मिलने पर मेडिकल कॉलेज स्टाफ ने किया था प्रदर्शन।

दिवाली त्योहार के दौरान बोनस न मिलने पर खंडवा मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने धरना दे दिया था। खाद न मिलने पर किसानों ने चक्काजाम किया। खराब सड़क को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। नतीजा यह हुआ कि सरकार और प्रशासन का इन मुद्दों पर ध्यान गया और समस

.

मेडिकल स्टाफ को मिला बोनस, लीव वेजेस का भुगतान किया

खंडवा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स एजेंसी एजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पदस्थ कर्मचारियों ने बुधवार के दिन धरना दे दिया था। वजह दिवाली त्योहार पर बोनस न मिलना था। प्रदर्शन के बाद एजाइल कंपनी के मैनेजर ने बोनस व लीव वेजेस की शीट भुगतान के लिए बैंक को दी।

कंपनी ने 284 आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुमानित करीब 40 लाख रूपए के बोनस की राशि संबंधितों के खातों में जमा करा दी गई हैं। लीव वेजेस की राशि भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।

खंडवा के किसानों के लिए डीएपी खाद की रैक मिली

जिला विपणन अधिकारी श्वेता सिंह ने बताया कि, गुरुवार को जिले के किसानों के लिए डीएपी खाद की रैक मिली है। जिले के किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उर्वरक वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि 700 मैट्रिक टन खाद सेवा सहकारी समितियों को उपलब्ध कराई जाएगी। 100 मैट्रिक टन खाद खंडवा डीएलसी को मिलेगी। इसके अलावा 25 मैट्रिक टन खाद एमपी एग्रो को देंगे।

25 अक्टूबर को डीएपी खाद की एक और रेक जिले में आना प्रस्तावित हैं। जिससे सहकारी क्षेत्र में 1350 मैट्रिक टन खाद और मिलेगी। इस रैक में से 800 मैट्रिक टन खाद सेवा सहकारी समितियों को 300 मैट्रिक टन, मार्कफेड को 200 मैट्रिक टन खाद विपणन समितियों को, तथा 50 मैट्रिक टन खाद एमपी एग्रो को उपलब्ध कराई जाएगी।

डीएमओ श्वेता ने बताया कि, डीएपी खाद की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके साथ ही, समितियों व मार्कफेड के गोदामों में डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरक भी उपलब्ध हैं। इनमें 20:20:0:13, 20:20:0, 16:16:16, टीएसपी (ट्रिपल सुपर फॉस्फेट) शामिल हैं।



Source link