ठगी का मामला: उत्तराखंड के बदमाशों ने जस्ट डायल से नंबर लेकर प्रॉपर्टी ब्रोकर्स से ठगे‌ 46.45 लाख रुपए – Dewas News

ठगी का मामला:  उत्तराखंड के बदमाशों ने जस्ट डायल से नंबर लेकर प्रॉपर्टी ब्रोकर्स से ठगे‌ 46.45 लाख रुपए – Dewas News



शहर के प्रॉपर्टी ब्रोकर से हुई बड़ी ठगी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस टीम ग्राहक बनकर आरोपियों से मिली और जमीन की खरीदी-बिक्री के बहाने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों से 29.50 लाख रुप

.

एसपी पुनीत गेहलोद ने कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उत्तराखंड के पांच लोगों ने अक्षत नगर बावड़िया निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर तेजकरण परमार से जस्ट डायल के माध्यम से संपर्क किया था। शेख मेहंदी हसन ने खुद को ब्रोकर बताते हुए सौदा करने की बात कही और पैसे ठग लिए।

गिरोह कई राज्यों में इसी तरह की ठगी कर चुका है। देवास पुलिस ने उत्तराखंड के होटल में रेड कर आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे फरियादी के भांजे शुभम यादव से मीटिंग कर रहे थे। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये गिरफ्तार हुए... गिरफ्तार आरोपियों में शेख मेहंदी हसन पिता शेख शाहबुद्दीन ग्राम बसारिकपुर जिला बलिया हाल एल्डिगो काॅलोनी लखनंऊ उप्र, राव अब्दुल मन्नान (तथाकथित नाम-सौरभ कुमार) पिता रशीद उर्फ बाबू निवासी ग्राम पनियाला चंदापुर रुड़की जिला हरिद्वार, शुभम चौधरी उर्फ लाली पिता प्रदीप कुमार चौधरी निवासी गंगा इंक्लेव नियर सलार अस्पताल रुड़की, अकरम पिता खलील और अनु्पम गुप्ता तथाकथित नाम आरके अग्रवाल है।

ये फरार हैं– इकबाल तथाकथित नाम शुभम तिवारी, सरमद पिता अब्बास एहमद, अरुणा पिता श्रीकृष्ण मोहरे, पित स्व. अमित मिश्रा मुंबई महाराष्ट्र, परवेज, आलम निवासी रुड़की उत्तरप्रदेश फरार है।



Source link