Last Updated:
पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान के मालिक अली खान तारीन ने एक वीडियो बनाकर पीसीबी के लीग नोटिस को फाड़ा दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग के अपकमिंग सीजन से पहले बवाल मच गया है. पीएसएल में मुल्तान सुल्तान के मालिक अली खान तरीन को पीसीबी ने एक कानूनी नोटिस भेजा था. इस नोटिस में अली खान तरीन को लीग के मैनेजमेंट की आलोचना करने के लिए माफी मांगने को कहा गया. ऐसा नहीं करने पर मुल्तान सुल्तान को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई.
नकवी का मजाक बनाते हुए शेयर किया वीडियो
तरीन ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी का मजाक बनाया है. तरीन ने पीसीबी की एक-एक गलती को गिनाते हुए तंज कसा और पूरी दुनिया के सामने पीसीबी के मैजनेमेंट का काला चेहरा दिखाया. वीडियो ने तरीन ने कहा, “यदि आप अधिक सक्षम होते तो आपको पता होता कि इन मामलों को इस तरह से नहीं निपटाया जाता.”
The PSL Management has sent me a notice threatening to cancel Multan Sultans unless I offer them a public apology. Hazir Saeen. pic.twitter.com/yHWCcClXaD
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजमेंट पर लंबे समय से सवाल उठ रहा है. हाल ही में मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी पर विवादों में रहे. एशिया कप में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. नकवी ने भी बेशर्मी दिखाते हुए ट्रॉफी को होटल रूम में पहुंचा दिया था.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें