Last Updated:
Air Purifying Plants For House After Diwali: दिवाली के बाद आपके घर के बाहर भी प्रदूषण जैसी स्थिति बन गई है और आप घर के वातावरण को शुद्ध रखने के बारे में सोच रहे हैं. तो अपने घर पर कुछ इस तरह से एयर प्यूरीफायर पौधे लगाएं, इससे आपको साफ हवा महसूस होगी.
दिवाली के बाद आपके घर के नजदीक प्रदूषण जैसी स्थिति बन गई है और आप घर के वातावरण को शुद्ध रखने के बारे में सोच रहे हैं. तब आपको दिवाली की आतिशबाजी का धुआं परेशान नहीं करेगा, न ही इसका असर सेहत पर पड़ेगा. बस आपको अपने घर पर कुछ इस तरह से एयर प्यूरीफायर पौधे लगाने होंगे.

स्पाइडर प्लांट को घर के अंदर या फिर बाहर लगाया जा सकता है. यह एक ऐसा प्लांट होता है, जो प्रदूषण को आसानी से अपनी ओर खींचता है और जहरीली गैसों को सोखने का भी काम करता है.

स्नेक प्लांट दो तरह से काम करता है. एक वास्तु के अनुसार भी अच्छा माना जाता है, दूसरा यह पौधा वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करता है. जहां इस प्लांट की हाइट करीब दो से ढाई फीट तक की होती है.

पीस लिली एक ऐसा पौधा है. जो वातावरण की कई गैसें को अपनी ओर आकर्षित करता है. जिसमें हवा में पाई जाने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड फॉर्मलाडेहाइड और बेंजीन जैसी जहरीली गैसों को अपनी ओर खींचता है और उन्हें नष्ट कर देता है.

जेड प्लांट एक ऐसा प्लांट होता है. जो पूरी तरीके से एयर को प्यूरीफायर करने का काम करता है. यह पौधा धूल और एलर्जी पैदा करने वाले कणों से भी बचाता है. इस पौधे की खास बात यह है यह पौधा रात के समय ज्यादा ऑक्सीजन रिलीज करता है. जिसे ड्राइंग रूम या बाथरूम में अक्सर लगाया जाता है

एलोवेरा का नाम आपने सुना ही होगा. जो स्किन के लिए बेहतर होता ही है, साथ में जहरीली हवा से बचने के लिए भी यह पौधा लगाया जाता है. एलोवेरा का पौधा कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है.

एरेका पाम की पत्तियां भी काफी कारगर साबित होती है. इन पत्तियों में क्लोरोफिल और एंटीऑक्सीडेंट नामक केमिस्ट बॉन्ड होते हैं. जो हवा से हानिकारक कणों और गैसों को अपनी ओर खींचते हैं.