पंधाना मंडी के बाहर किसानों का चक्काजाम: किसान बोले- व्यापारियों से मिले हैं अफसर; माटी के मोल खरीद रहे मक्का-सोयाबीन – Khandwa News

पंधाना मंडी के बाहर किसानों का चक्काजाम:  किसान बोले- व्यापारियों से मिले हैं अफसर; माटी के मोल खरीद रहे मक्का-सोयाबीन – Khandwa News


पंधाना मंडी के बाहर किसानों का चक्काजाम।

खंडवा में पंधाना कृषि उपज मंडी के बाहर मेन रोड़ पर किसानों ने चक्काजाम शुरू कर दिया हैं। किसानों का आरोप है कि मंडी के अफसर व्यापारियों से मिले हुए हैं। कितने संघर्ष के बाद फसल को मंडी तक लाएं हैं और यहां औने-पौने दाम में खरीदी जा रही हैं। जिस मक्का

.

करीब एक हजार से ज्यादा किसानों ने मंडी के बाहर दीवाल रोड़ पर चक्काजाम किया हैं। किसानों ने मंडी प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। उनका कहना है कि, नीलामी के दौरान जब व्यापारियों को मंडी में मौजूद होना चाहिए, उस समय व्यापारी अपनी दुकानें खोलकर रखते हैं।

नीलामी में आते नहीं हैं और दुकान पर मनमाने रेट पर उपज खरीदते हैं। इस तरह वो लोग किसान का तो नुकसान कर ही रहे हैं, यहां तक कि मंडी टैक्स भी बचा रहे हैं।

जो उपज किसान के पास, उसका भावांतर नहीं इधर, संयुक्त कृषक संगठन के प्रवक्ता जय पटेल ने कहा कि, सरकार सरासर किसानों के साथ अन्याय कर रही हैं। एमएसपी से आधे से भी आधे दाम में मंडियों में उपज बिक रही हैं। सरकार ने सोयाबीन के लिए एक भावांतर योजना शुरू की हैं, जबकि किसानों के पास सोयाबीन की उपज ही नहीं है।

वहीं मक्का की उपज इस बार किसानों के पास हैं तो उस पर भावांतर का लाभ नहीं दिया जा रहा है। मक्का का एमएसपी 2400 रूपए हैं, लेकिन भाव 800 रूपए क्विंटल दिया जा रहा है, यह कैसा न्याय हैं।



Source link