“टेक अप. गो बियॉन्ड.”
सेकेंड जेन की वेन्यू का साइज और हाइट दोनों बढ़ गई है, जिसमें एक लंबा, चौड़ा शरीर और एक लंबा व्हीलबेस है जो इसकी रोड प्रेजेंस और इनर स्पेस दोनों को बढ़ाता है. नई वेन्यू की बुकिंग अब हुंडई डीलरशिप और ऑनलाइन पर 25,000 रुपये की टोकन मनी के साथ खुली है, इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले जो 4 नवंबर, 2025 को होगा. नई हुंडई वेन्यू को “टेक अप. गो बियॉन्ड.” थीम के तहत डिज़ाइन किया गया है, जो इसकी अडवांस तकनीक, स्टाइलिंग को दिखाता है.
बेहतर लुक और डिजाइन
2025 न्यू जेनरेशन हुंडई वेन्यू के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपनी के न्यू डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है. इसके फ्रंट और रियर फेसिया को पूरी तरह से नया बनाया गया है. इसमें नई रेक्टेंगुलर ग्रिल, सी-शेप के एलईडी डीआरएल, वर्टिकल हेडलाइट्स, चौड़ी एलईडी स्ट्रिप, समतल डोर पैनल, मस्कुलर व्हील आर्क, सिल्वर इंसर्ट के साथ बेहतर सी-पिलर, नए अलॉय व्हील्ज, स्क्वॉयर व्हील आर्क क्लैडिंग, लंबे रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटिना जैसी बाहरी खूबियां शामिल हैं.
जबरदस्त फीचर्स
न्यू जेनरेशन हुंडई वेन्यू का इंटीरियर और फीचर्स भी काफी आकर्षक हैं. इसमें नया डैशबोर्ड, 12.3 इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, नया टच बेस्ड एसी कंट्रोल पैनल, बेहतर एसी वेंट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, नई स्टीयरिंग व्हील, 8 स्पीकर वाला बोस साउंड सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग्स, डैशकैम, इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और Level-2 ADAS जैसी खूबियां शामिल हैं.
इंजन ऑप्शंस
2025 सेकेंड जेनरेशन हुंडई वेन्यू के इंजन विकल्प में मौजूदा मॉडल वाले ही इंजन देखने को मिलेंगे. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर जेनरेट करता है, जबकि 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर देता है. इसमें 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं. खबर है कि न्यू जेनरेशन वेन्यू के 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प भी मिलेगा.