बड़वानी के सुपर मार्केट में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़: परिजन आरोपी सहकर्मी को मारते हुए कोतवाली थाने पहुंचे, उसकी कार भी फोड़ी – Barwani News

बड़वानी के सुपर मार्केट में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़:  परिजन आरोपी सहकर्मी को मारते हुए कोतवाली थाने पहुंचे, उसकी कार भी फोड़ी – Barwani News


बड़वानी में महेंद्र टॉकीज चौराहा स्थित एक सुपर मार्केट में ड्यूटी के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कर्मचारी की जमकर पिटाई की और उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी क

.

बेसमेंट में हुई छेड़छाड़

शिकायत के अनुसार, भारत मार्ट में सामान सेलिंग का काम करने वाली 20 वर्षीय युवती गुरुवार को बेसमेंट में कुछ सामान लेने गई थी। उसी दौरान 45 वर्षीय साथी कर्मचारी गजेंद्र सेन भी उसके पीछे गया और उससे अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराने की कोशिश की।

आरोपी कर्मचारी को परिजन पीटते हुए थाने ले गए।

युवती ने परिजनों और स्टाफ काे सूचना दी

छेड़छाड़ की घटना के बाद युवती ने तुरंत बेसमेंट से ऊपर आकर स्टोर के अन्य स्टाफ और अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल भारत मार्ट पहुंचे। जब उन्होंने आरोपी कर्मचारी गजेंद्र सेन से इस बारे में बात की तो वह उन पर रौब झाड़ने लगा। इससे गुस्साए परिजनों ने वहीं पर गजेंद्र सेन की पिटाई शुरू कर दी।

घटना के बाद मार्ट बंद कर दिया गया।

घटना के बाद मार्ट बंद कर दिया गया।

आरोपी ने डेढ़ महीने पहले भी छेड़छाड़ की थी

परिजनों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे शहर कोतवाली थाना पहुंचाया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने आरोपी गजेंद्र सेन की कार को भी पत्थरों से तोड़ दिया। कार के आगे और पीछे के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए गए। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने डेढ़ महीने पहले भी युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।

परिजनों ने आरोपी की कार को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

परिजनों ने आरोपी की कार को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

शहर कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी गजेंद्र सेन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link