बालाघाट जिले में सड़क हादसों के बीच गुरुवार देर रात करीब 11 बजे वारासिवनी-रामपायली मार्ग पर स्थित मेंहदीवाड़ा पुल पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के कारण मार्ग पर घंटों तक आवागमन
.
एक ट्रक का चालक केबिन में अपनी सीट में फंस गया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायल चालक राजकुमार मात्रे ने बताया कि वह टेकाड़ी से सोडा खाली कर वारासिवनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में वारासिवनी की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
ट्रक के केबिन में फंसा ड्राइवर।
कान में हेडफोन लगाए था दूसरा चालक
राजकुमार मात्रे ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक कान में हेडफोन लगाए हुए था और अपर-डिपर देने के बावजूद उसने ध्यान नहीं दिया। हालांकि, घटना के बाद से दूसरे ट्रक चालक का कोई पता नहीं चल सका है। आशंका है कि वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
राजकुमार मात्रे के सिर, सीने और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। समाजसेवी जावेद अली की कार से उन्हें वारासिवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

अस्पताल में एडमिट घायल ट्रक चालक।
रात 12 बजे खुला जाम
मेंहदीवाड़ा निवासी मिस्त्री नावेद खान ने बताया कि भिड़ंत के कारण पुल पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। डायल 112 और पुलिस को सूचना देने के बावजूद, वे एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। देर रात 12 बजे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को खुलवाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।