बुरहानपुर के नेपानगर में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी नेपानगर फीडर पर मेंटेनेंस और 33/11 केवी न्यू सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी चांदनी घरेलू फीडर के निर्माण कार्य के कारण सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद
.
इससे 33/11 केवी उपकेंद्र मातापुर और 33/11 केवी उपकेंद्र नेपानगर ग्रिड के समस्त 11 केवी फीडर प्रभावित होंगे। इनमें मातापुर क्षेत्र, पांधार एरिया, गिट्टी खदान, हिल टॉप, सी टाइप एरिया, व्यापारी कॉलोनी, मातापुर मार्केट, कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी, राजीव नगर, राहुल नगर, न्यू कॉलोनी, मसक ब्रिज, डी1 एरिया, हिंदी स्कूल के पीछे, भातखेड़ा, अंधारवाड़ी, नावथा, बदनापुर, मासक एरिया, 7 नंबर गेट, बुधवार मार्केट, आदर्श कॉलोनी, एमजी नगर, भवानी नगर, बीड कॉलोनी, तहसील कॉलोनी, बोरसल, रतागढ़ और चांदनी क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में घरेलू और सिंचाई दोनों तरह की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त, असीर वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले हसनपुरा, दहीनाला और असीर क्षेत्रों में भी घरेलू और सिंचाई विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। नेपानगर वितरण केंद्र के सहायक यंत्री आरके पाटिल ने बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में वृद्धि या कमी की जा सकती है।