Last Updated:
Masani Hanuman Ancient Temple: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का मसानी हनुमान जी का काफी प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर की खासियत है कि जो भी यहां पर बच्चों के लिए मन्नत मांगता है. उसकी मन्नत पूरी होती है. आइए इस मंदिर के बारे में ज्यादा जानकारी जानते हैं.
Masani Hanuman Ancient Temple: मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है कि यहां पर कई प्राचीन मंदिर मौजूद है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ताप्ती नदी के शमशान के तट पर एक मसानी हनुमान का मंदिर है. इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां पर जो भी भक्त बच्चों की मन्नत मांगता है तो उनके यहां पर किलकारी गूंजती हैं. उनके द्वारा रोड चढ़ाया जाता है. मंदिर समिति से जुड़े संजू ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है और यहां पर लोग दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते हैं. इस मंदिर की खासियत है कि जब बरसात नहीं होती है तो लोग हनुमान जी को पानी चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं. वह पानी नदी में जाकर मिलता है जिसके बाद बरसात होती है. यह मान्यता करीब 100 वर्षों से चली आ रही है.
मंदिर समिति ने दी जानकारी
लोकल18 की टीम ने जब मंदिर समिति के सदस्यों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह हनुमान जी का काफी प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर की खासियत है कि जो भी यहां पर बच्चों के लिए मन्नत मांगता है. उसकी मन्नत पूरी होती है और घर में किलकारी गूंजती हैं. लोग यहां पर हनुमान जी को रोट मंदिर पर ही बनाकर चढ़ाते हैं और अपने सगे संबंधियों को भोजन करवाते हैं. इस मंदिर की एक और खासियत है कि जब बरसात नहीं होती है तो लोग ताप्ती नदी का जल हनुमान जी को चढ़ाते हैं. यह चढ़ा हुआ जल मंदिर से ताप्ती नदी में मिलता है. उसे वर्षा होती है ऐसी लोगों की मान्यता है.
गेहूं के आटे और गुड़ से तैयार होता है रोट
यह रोट गेहूं के आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है. इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक से डेढ़ फीट का गद्दा किया जाता है. उसमें गोबर के कंडे जलाए जाते हैं उसके बाद गेहूं के आटे को घी में मोन लगाकर बनाया जाता है. 1 किलो, सवा किलो, 5 किलो का रोट बनाते हैं और उसको रोट का आकार देकर उन जले हुए कंडो पर रख दिया जाता है. जिसके बाद ऊपर से घी गुड़ और ड्राई फूट डालकर हनुमान जी के पास भोग लगा देते हैं.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें