ऑरेंज टीशर्ट में राकेश तिवारी, बीच में राहुल तिवारी। दोनों की मौत हो गई। तीसरा भाई सतीश तिवारी घायल है।
शहडोल जिले में जमीन के विवाद को लेकर दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बंदूक, फरसा और डंडों से तीनों भाइयों को पीटते दिख रहे हैं। तीसरा भाई अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।
.
यह घटना शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत ग्राम बलबहरा में हुई। राहुल तिवारी और राकेश तिवारी दीपावली के दूसरे दिन अपनी दुकान में दिया जलाने पहुंचे थे, तभी गांव का अनुराग शर्मा अपने 21 साथियों के साथ पहुंचा और उन पर हमला कर दिया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित भाई मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन हमलावर लगातार उन पर वार करते रहे। मौके पर राकेश तिवारी की मौत हो गई, जबकि राहुल तिवारी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। तीसरा भाई सतीश तिवारी अब भी गंभीर हालत में भर्ती है।
मरने से पहले राहुल तिवारी ने कैमरे पर हमलावरों के नाम और पूरी वारदात का ब्योरा दिया था। यह वीडियो अब पुलिस जांच का एक अहम सबूत बन गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 15 हमलावरों की तलाश जारी है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस जगह घेरकर तीनों भाइयों पर हमला किया गया था।

गांव में शुक्रवार को भी पुलिस बल तैनात था।
यह खबर भी पढ़ें…
शहडोल में तलवार से दो भाइयों का मर्डर:बचाने पहुंचा तीसरा भाई गंभीर घायल; एक ने मौत से पहले रिकॉर्ड किया मैसेज

बलबहरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो भाइयों की हत्या कर दी गई।
शहडोल जिले में तलवार से वार कर दो भाइयों की हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे तीसरे भाई पर भी हमला किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने कुछ साथियों के साथ बुढ़ार थाने में सरेंडर कर दिया है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया को लाइन हाजिर कर दिया।
घटना मंगलवार रात बलबहरा गांव की है। सोनू उर्फ राकेश तिवारी और राहुल तिवारी अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान में दीया जलाने पहुंचे थे, तभी आरोपी अनुराग शर्मा, धनेश शर्मा, नयन पाठक, नीलेश कुशवाहा और अन्य आरोपी तलवार और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। सभी ने दुकान में दीया जला रहे भाइयों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही राकेश का बड़ा भाई सतीश भी मौके पर पहुंचा। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…