New Business Idea: 10 बाय 10 के कमरे से शुरू करते हैं ये बिजनेस, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सबको पड़ती जरूरत!

New Business Idea: 10 बाय 10 के कमरे से शुरू करते हैं ये बिजनेस, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सबको पड़ती जरूरत!


Last Updated:

Opticals Business Plan: बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, आजकल हर कोई फैंसी गॉगल्स पहनने का शौक रखता है. ऐसे में अगर आपके पास 2 लाख तक का बजट है तो आप एक छोटे से कमरे से इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: अगर आप भी बेरोजगार हैं और आपके पास कोई रोजगार का संसाधन नहीं है तो आप मात्र दो लाख रुपए लगाकर यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं. जिससे आपके रोजाना हजारों रुपए की कमाई होगी. बिजनेस एक्सपर्ट संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि आप ऑप्टिकल का बिजनेस कर सकते हैं. चश्मे बेचकर आप रोजगार कमा सकते हैं. क्योंकि आज के दौर में चश्मों की डिमांड बढ़ती जा रही है. इसलिए हर कोई इसको पहनना पसंद करता है. महिलाएं भी और बच्चे भी उसको पहनना पसंद करते हैं आप मात्र 10 बाय 10 की दुकान डालकर भी इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.

दुकान संचालक ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब दुकान संचालक चेतन महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि आप भी 10 बाय 10 की दुकान में ₹200000 का सामान लगाकर ऑप्टिकल की दुकान चला कर यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इससे आपको हर रोज हजारों रुपए की कमाई होगी. आज के दौर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी फैंसी चश्मा पहनने का काफी क्रेज बढ़ता जा रहा है. इसलिए सबसे अधिक फैंसी चश्मों की डिमांड बढ़ती जा रही है. जिससे दुकानदारों की भी अच्छी कमाई हो रही है.

मुंबई दिल्ली और इंदौर से खरीद सकते हैं माल 
दुकान संचालक का कहना है कि मुंबई दिल्ली और इंदौर से भी आप नई-नई वैरायटी के चश्मे खरीद सकते हैं. यहां से आपको बहुत ही कम दाम पर चश्मे मिल जाते हैं. इसलिए आप भी अगर कम दाम पर बेचते हैं तो आपकी भी दुकान पर लोग चश्मा खरीदने के लिए आएंगे आप मात्र ₹200000 लगाकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. जिससे आपकी हर महीने की कमाई होना शुरू हो जाएगी. चश्मों में भी कई प्रकार की क्वालिटी होती है जो लोगों को खूब पसंद आती है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

10 बाय 10 के कमरे से शुरू करते हैं ये बिजनेस, सबको पड़ती इसकी जरूरत



Source link