VIDEO: PCB की धमकी… PSL फ्रेंचाइजी मालिक ने खो दिया आपा, नकवी को सरेआम किया बेइज्जत

VIDEO: PCB की धमकी… PSL फ्रेंचाइजी मालिक ने खो दिया आपा, नकवी को सरेआम किया बेइज्जत


PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकव इन दिनों पूरी तरह से रडार पर हैं. एशिया कप के बाद उन्हें बेइज्जती के डोज लगातार मिल रहे हैं. पहले भारत ने दिए और अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तान टीम के मालिक ने उनकी इज्जत उतार दी है. पीएसएल के आगामी सीजन से पहले वायरल वीडियो से हड़कंप मच चुका है. पीएसएल में मुल्तान सुल्तान के मालिक अली खान तारिन को पीसीबी ने एक धमकी भरा नोटिस भेजा था, जिसमें अली खान तारिन से माफी मांगने की मांग की गई थी. 

क्या है मामला?

दरअसल, अली खान तारिन कुछ विषयों पर प्रबंधन की आलोचना करते रहते हैं. जिसके चलते पीसीबी ने माफी मंगवाने के लिए उन्हें धमकी भरा लेटर भेज दिया. इसमें साफतौर पर कहा गया कि अगर माउी नहीं मांगी गई तो मुल्तान सुल्तान को ब्लैकलिस्ट करने किया जाएगा. मुल्तान सुल्तान ने अपने बयान में बताया था कि पीसीबी का यह अल्टीमेटम एक कानूनी नोटिस के रूप में आया है. इन नोटिसों में तारिन पर 10 साल के फ्रेंचाइजी समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


तारिन ने उतारी इज्जत

मुल्तान सुल्तान के मालिक ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें माफी की जगह ताने सुना डाले. उन्होंने नकवी की खिल्ली भी वीडियो में उड़ा दी है. तारिन ने एक्स पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया है. तारिन ने पीसीबी की एक-एक गलती गिनाई और तंज कसा तथा पूरी दुनिया के सामने पीसीबी के प्रबंधन का काला चेहरा दिखाया.

ये भी पढे़ं.. लग्जरी गाड़ी छोड़ कैब में हो गए सवार, टीम इंडिया के 3 क्रिकेटर्स ने चौंकाया, इंटरनेट पर आई रिएक्शंस की बाढ़

क्या बोले तारिन?

वीडियो में तारिन ने कहा, ‘अगर आप ज्यादा सक्षम होते तो आपको पता होता कि इन मामलों को इस तरह नहीं सुलझाया जाता.’ मोहसिन नकवी लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक तरफ वह बीसीसीआई के रडार पर हैं. नकवी भारत को अपने हाथ से ट्रॉफी सौंपने की जिद पर अड़े हुए हैं जबकि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. अब पीएसएल के चलते भी नकवी रडार पर आ चुके हैं. 





Source link