अशोकनगर की नई कृषि उपज मंडी में काम करने वाले एक हम्माल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 29 वर्षीय लीलाधर जगन्नाथ सिंह केवट, निवासी पठार मोहल्ला, शुक्रवार शाम मंडी में बोरियां उठाते समय तबीयत बिगड़ गई।
.
काम के दौरान उसे अचानक उल्टियां हुईं और सीने में तेज दर्द उठा। साथ काम कर रहे लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शव को रात में पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया गया। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि लीलाधर कई वर्षों से हम्माली का काम कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों से मक्का की आवक बढ़ने के कारण वे नियमित रूप से काम पर जा रहे थे।