आरएएस-2024 ऑनलाइन भरना होगा डिटेल फार्म व सर्विस प्रायोरिटी: 1096 पद, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट; अब इन्टरव्यू डेट का इंतजार – Ajmer News

आरएएस-2024 ऑनलाइन भरना होगा डिटेल फार्म व सर्विस प्रायोरिटी:  1096 पद, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट; अब इन्टरव्यू डेट का इंतजार – Ajmer News


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस-2024 की मुख्य परीक्षा में पास कैंडिडेट्स को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए लिंक केवल 30 अक्टूबर 2025 से 10 नवंबर 2025 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, इसके पश्चात् लिंक निष

.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया -विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के बाद ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने के संबंध में जारी किए दिशा-निर्देशों की पालना करना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। परीक्षा के अन्तर्गत आयोग की वेबसाईट पर राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं का सेवावार पदक्रम जारी किया गया है।

मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में मॉय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक को क्लिक कर विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से ऑनलाईन भरें। आयोग द्वारा ऑफलाईन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अब इन्टरव्यू डेट का इंतजार

RPSC ने 2 सितंबर 2024 को भर्ती विज्ञापन निकाला था। 18 अक्टूबर 2024 तक 6 लाख 75 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। 2 फरवरी 2025 को प्री एग्जाम हुआ, 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए। 20 फरवरी को रिजल्ट जारी हुआ और 21 हजार 539 कैंडिडेट्स मेंस एग्जाम के लिए सिलेक्ट किए गए।

इसके बाद 17 और 18 जून 2025 को मेंस एग्जाम हुआ। 8 अक्टूबर 2025 को मेंस रिजल्ट घोषित किया, इसमें 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए। पहले 733 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं।

आरएएस-2024 से सम्बन्धित पढ़ें ये खबरें भी….



Source link