इंदौर के वार्ड-74 के पार्षद से अभद्रता, बीआरओ पर एफआईआर: ट्रेवल्स संचालक के घर की नपती करने पहुंचा निगम अमला, रात को थाने पर हंगामा – Indore News

इंदौर के वार्ड-74 के पार्षद से अभद्रता, बीआरओ पर एफआईआर:  ट्रेवल्स संचालक के घर की नपती करने पहुंचा निगम अमला, रात को थाने पर हंगामा – Indore News



इंदौर नगर निगम द्वारा अलग-अलग वार्डों में किए जा रहे सर्वे के चलते शनिवार को विवाद हो गया। पिपलियाराव निवासी बीरम पिता नानूराम सोलंकी ने इस मामले में शनिवार रात नगर निगम के बीआरओ शैलेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत कर दी। भंवरकुआ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच

.

ट्रेवल्स संचालक बीरम ने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की शाम 4 बजे नगर निगम की गाड़ी मेरे घर के बाहर खड़ी थी। उसमें जोन 11 के बीआरओ शैलेंद्र सिंह भी थे। वे मेरे घर की पहली मंजिल की नपती कर रहे थे।

जब मैंने पूछा कि आप किस बात की नपती कर रहे हो?। साथ ही, मैंने उनका विरोध भी किया, पर नगर निगम के अधिकारियों ने मेरी नहीं सुनी। मुझे कहा कि हमें ऊपर से आदेश हैं, इसलिए घरों की नपती करने आए हैं। अफसरों ने मेरे साथ अभद्रता की और गालियां भी दीं।

तब मैंने अपने क्षेत्र के पार्षद पति सुनील हार्डिया को फोन पर पूरी जानकारी दी। कुछ देर में हार्डिया भी मेरे घर पर पहुंच गए। लेकिन अफसरों ने उनके साथ भी अभद्रता की। कुछ ने हमारे साथ झूमाझटकी भी की।

पुलिस ने बीरम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296 और 351 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

उधर, बताया जा रहा है कि बीआरओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से नगर निगम के कर्मचारियों और अफसरों में नाराजगी है।



Source link