ऐसा पहली बार हुआ है…एक मैच में 2 हैट्रिक, पहले दिन गिरे 25 विकेट

ऐसा पहली बार हुआ है…एक मैच में 2 हैट्रिक, पहले दिन गिरे 25 विकेट


Last Updated:

Arjun Sharma Mohit Jangra hattrick: अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने तिनसुकिया में जारी एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया.सर्विसेज बनाम असम मुकाबले में पहले ही दिन 25 विकेट गिरे.असम ने पहली पारी में सर्विसेज पर 51 रन की बढ़त बनाई.रणजी ट्रॉफी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही टीम के दो गेंदबाजों ने हैट्रिक लिए.

रणजी ट्रॉफी के एक मैच में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक लिए .

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी राउंड दो के मुकाबले शनिवार से अलग अलग जगहों पर शुरू हो गए. पहले दिन एक मैच में एक ही टीम के दो गेंदबाजों ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया.ये इतिहास तिनसुकिया में रचा गया जहां सर्विसेज और असम की टीमें आमने सामने हैं. सर्विसेज के तेज गेंदबाज अर्जुन शर्मा और मोहित जांगड़ा ने असम के खिलाफ एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में एक ही मैच में दो हैट्रिक लेकर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की. ​​इस मैच में एक ही दिन में 25 विकेट गिरे. इस उथल-पुथल के बावजूद, असम ने अपनी दूसरी पारी में 56/5 रन बनाकर स्टंप्स तक 51 रनों की बढ़त हासिल कर ली.

अर्जुन शर्मा(Arjun Sharma)  ने सुबह की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. उन्होंने रियान पराग (36), सुमित घाडीगांवकर और सिबशंकर रॉय को लगातार गेंदों पर आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की और 46 रन देकर 5 विकेट लिए. असम की टीम 103 रन पर आउट हो गई. अर्जुन के साथी गेंदबाज मोहित जांगड़ा (Mohit Jangra) ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. जांगड़ा (3/5) ने प्रद्युन सैकिया (52) को आउट किया और फिर मुख्तार हुसैन और भार्गव लखर को लगातार गेंदों पर आउट किया. जिससे यह रणजी इतिहास का पहला दोहरा हैट्रिक वाला दिन बन गया.

रणजी ट्रॉफी के एक मैच में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक लिए .



Source link