घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में शनिवार को खेत की मेड़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां उठा लीं। देखते ही देखते खेत पर ही खूनी संघर्ष छिड़ गया, जिसमे
.
इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर गांव निवासी आकाश परिहार, विष्णु परिहार और अजय परिहार आपस में चचेरे ताऊ के भाई हैं। शुक्रवार की शाम को विष्णु अपने खेत पर जा रहा था, तभी आकाश और उसके पिता ब्रह्मादीन ने रास्ता रोक लिया और कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई।
ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन शनिवार को सुबह फिर से विवाद भड़क गया।
इस बार दोनों पक्ष लाठी-डंडे और फरसे लेकर आमने-सामने आ गए। खेत पर ही जमकर मारपीट हुई, जिसमें गुड्डी देवी, विष्णु परिहार, अजय परिहार, सूरज परिहार, बलराम परिहार और लोकेन्द्र परिहार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से आकाश और उसके पिता ब्रह्मादीन को भी गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।