सीधी जिले के सिहावल जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाढिया में शुक्रवार देर रात अनीश पांडे के घर में चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने कच्ची दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन तथा नगदी सहित लगभग 1.24 लाख रुपये का सामान चुरा लिया
.
चोरी की घटना के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि वे एक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जब वे घर लौटे, तो उन्हें सामान बिखरा हुआ और दीवार टूटी मिली।
पीड़ित अनीश पांडे ने बताया कि चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और कीमती बर्तन चुराए हैं। उन्होंने तुरंत बहरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर चोरी का माल बरामद किया जाएगा।


