बालाघाट के किरनापुर थाना क्षेत्र के सोनपुरी में एक चरवाहे रमेश कावरे उर्फ पंडा का शव तालाब से बरामद किया गया है। वह शुक्रवार से तालाब में डूबा हुआ था। शनिवार सुबह मछुआरों ने शव को खोजकर बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भे
.
जानकारी के अनुसार, सोनपुरी निवासी रमेश कावरे चरवाहे का काम करता था। 24 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच वह अपनी भैंसों को तालाब में नहला रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।
घटना की सूचना रमेश की पत्नी कस्तूराबाई ने किरनापुर पुलिस को दी। पुलिस ने बालाघाट से एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने शुक्रवार दोपहर से शाम तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन रमेश कावरे का कोई पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था।
शनिवार सुबह गांव के मछुआरों ने फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने जाल डालकर रमेश कावरे उर्फ पंडा के शव को तालाब से बाहर निकाला।
किरनापुर पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच जारी है।


