धार में 2.94 करोड़ रुपये का आधुनिक स्वीमिंग पूल: संचालन के लिए टेंडर जारी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण – Dhar News

धार में 2.94 करोड़ रुपये का आधुनिक स्वीमिंग पूल:  संचालन के लिए टेंडर जारी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण – Dhar News



धार के उदय रंजन क्लब मैदान में शहर का पहला आधुनिक स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है। लगभग 2.94 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पूल का उद्देश्य तैराकी प्रेमियों और खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करना है। यह पूल 25 मीटर लंबा, 50 मीटर चौ

.

पूल करीब एक माह पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसके संचालन के लिए योग्य एजेंसी का चयन नहीं हो पाया था। हाल ही में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके तहत योग्य एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है, जो पूल के संचालन और रखरखाव का कार्य संभाल सकें।

जारी किए गए टेंडर में यह शर्त रखी गई है कि संचालन एजेंसी के पास कम से कम 15 वर्षों का अनुभव होना चाहिए और एजेंसी के पास अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके तैराक होने चाहिए। यह शर्त इसलिए भी महत्वपूर्ण है ताकि खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि इस टेंडर के माध्यम से चयनित एजेंसी स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इससे युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा। यह पूल शहर में तैराकी के प्रति उत्साह बढ़ाने और खिलाड़ियों के विकास में मददगार साबित होगा।



Source link