पुलिस ने रंगदारी-मारपीट के आरोपियों का निकाला जुलूस: शराब के लिए किसान से मांगे थे पैसे, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज – Balaghat (Madhya Pradesh) News

पुलिस ने रंगदारी-मारपीट के आरोपियों का निकाला जुलूस:  शराब के लिए किसान से मांगे थे पैसे, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में ग्रामीण पुलिस ने रंगदारी और आर्म्स एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों का जुलूस निकाला, जिसमें वे ‘गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ का नारा लगा रहे थे। यह घटना शनिवार को ग्रामीण थाना क्षेत्र के गोंगलई में

.

आरोपियों ने किसान संदीप पिछोड़े से शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर युवकों ने संदीप के साथ मारपीट की। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने गोंगलई पहुंचकर चार युवकों को गिरफ्तार किया। इनके नाम विक्की मसखरे, अक्कू उर्फ आकाश बोमर्डे, विशाल दमाहे और अंकित दमाहे हैं, जबकि आरोपी जितेन्द्र उपवंशी फरार है। आरोपी अक्कू उर्फ आकाश बोमर्डे से धारदार चाकू बरामद किया गया है। अक्कू उर्फ आकाश और जितेन्द्र उपवंशी पर वर्ष 2021 में हत्या का प्रयास का मामला भी दर्ज है।

पुलिस ने आम जनता में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से इन आरोपियों का जुलूस निकाला। थाना प्रभारी अमित अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह गोंगलई में चार युवकों द्वारा रंगदारी मांगने की सूचना मिली थी। इन युवकों ने पीड़ित संदीप पिछोड़े से शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर मारपीट की। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोंगलई पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।



Source link