बालाघाट जिले के पौंडी गांव के बैगा टोला में शनिवार को एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान शंभूलाल पिता सीताराम कावरे (60) और पत्नी की पह
.
दंपती की तीन बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। घर में दंपती रहते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरस्वती बाई लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज भी जारी था।
भरवेली थाना क्षेत्र के सुरवाही निवासी मृत दंपती के दामाद पुष्पराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने भानजे नीलेश नेवारे के साथ समनापुर में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से वे अपने ससुर के घर बैगा टोला गए। घर का दरवाजा सामने से बंद था। जब उन्होंने दरवाजा धक्का देकर खोला तो बीच वाले कमरे में सास सरस्वती बाई कावरे जमीन पर गिरी मिलीं, उनके सिर के पास खून फैला था। पास ही ससुर शंभुलाल कावरे रस्सी से फांसी पर लटके हुए थे। पुष्पराम ने तत्काल 112 पर सूचना दी।
रूपझर थाना निरीक्षक जे.डी. पटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की। फिर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि बालाघाट से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।
देखिए तस्वीरें

