माखननगर में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग: खेत से धान फसल काटने से रोका; नर्मदापुरम में भी हवाई फायरिंग की सूचना – narmadapuram (hoshangabad) News

माखननगर में जमीनी विवाद में हवाई फायरिंग:  खेत से धान फसल काटने से रोका; नर्मदापुरम में भी हवाई फायरिंग की सूचना – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम के ग्वालटोली क्षेत्र में झगड़े और हवाई फायरिंग की सूचना पर पुलिस पड़ताल करने पहुंची।

माखननगर तहसील के ग्राम गुजरवाड़ा में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर हवाई फायरिंग की घटना हुई। अक्षय तिवारी नाम के युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायर किया, जो पास की एक दवा दुकान की शटर में जा लगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

.

दोनों पक्षों ने माखननगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने काउंटर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पहला पक्ष : हमारे खेत पर कब्जा करने पहुंचे थे फरियादी पीयूष यादव ने एफआईआर में बताया कि उनकी जमीन अंजईया कलार को सिकमी पर दी गई थी, जिसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खेत सौजन्य जैन को बेच दिया। बाद में जैन ने वर्ष 2024 में यह जमीन अक्षय तिवारी को बेच दी।

शनिवार शाम करीब 4 बजे अक्षय तिवारी और सुनील शर्मा अपने साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और खेत खाली करने को कहा। विरोध करने पर झगड़ा हुआ, जिसमें पीयूष, उसके पिता हेमराज और चाचा उमेश यादव को मारपीट की गई।

लिखिराम यादव के सिर में चोट आने पर उसे नर्मदापुरम अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान अक्षय तिवारी ने खेत से बाहर निकलते समय हवाई फायर कर दिया। गोली पास की दवा दुकान की शटर पर लगी।

पीयूष ने आरोप लगाया कि अक्षय ने धमकाया खेत में दिखे तो जान से खत्म कर देंगे।

दूसरा पक्ष : हम पर पहले हमला किया गया दूसरे पक्ष के सुनील शर्मा ने बताया कि वह आज़ाद गैस एजेंसी में काम करता है और अपने मालिक के खेत पर गया था। वहां लल्ली यादव ने उन्हें गालियां दीं और सिर पर नुकीली चीज से हमला किया, जिससे खून निकल आया।उनके साथ मौजूद हर्षवर्धन सेन, आकाश तिवारी और अभिषेक सोनी ने छुड़ाया। सुनील ने कहा कि लल्ली यादव ने जान से मारने की धमकी दी।

फायरिंग की पुष्टि, आरोपी बनाया गया एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि जमीनी विवाद में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।अक्षय तिवारी द्वारा लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने की पुष्टि हुई है। उसे आरोपी बनाया गया है।

ग्वालटोली में भी फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी नर्मदापुरम शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8:30 बजे झगड़े की घटना हुई। क्षेत्रवासियों ने हवाई फायरिंग की भी सूचना दी। सूचना पर कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे।

एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। हवाई फायरिंग की घटना सही है या अफवाह, इसकी पड़ताल की जा रही है।



Source link