राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के कवलसीखेड़ा गांव में खेत जोतने को लेकर एक गंभीर विवाद हो गया। यहां एक 32 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की। घटना शुक्रवार की है, जब महिला अपनी बेटी के साथ खेत पर काम करन
.
बेटी के साथ खेत पर थी महिला, तभी हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 32 वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ खेत पर काम करने गई थी। तभी गांव के जसवंत सिंह, रवि सिंह, हिन्दू सिंह और इंदर सिंह वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को खेत जोतने से रोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी का आरोप आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इन चारों आरोपियों ने महिला के साथ अभद्र हरकतें (छेड़छाड़) कीं। इसके अलावा उन्होंने महिला के साथ गंदी गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
चारों आरोपियों पर BNS की धाराओं में केस घटना की शिकायत के बाद माचलपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जसवंत सिंह, रवि सिंह, हिन्दू सिंह और इंदर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296, 115(2), 351(3), 3(5)(b) सहित छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।