Last Updated:
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरा स्थान हासिल किया, अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर आगे हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लगातार दो मैच में फ्लॉप होने के बाद जबरदस्त रिकॉर्ड के साथ वापसी की है. वर्ल्ड क्रिकेट में अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही ऐसा बल्लेबाजी हैं जो रन बनाने के मामले में उनसे आगे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मुकाबले में विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनान के मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच में बिना खाता खोले वापस लौटे विराट कोहली ने धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फैंस को फिर से खुशी मनाने का मौका दिया. सिडनी वनडे में विराट कोहली ने एक और खास उपलब्धि हासिल की. इस मैच के शुरू होने से पहले वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज विराट कोहली ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया. श्रीलंका के कुमार संगाकारा को पीछे करते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की.
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर ने 452 वनडे मैच खेलने के बाद 18436 रन बनाए थे. श्रीलंका के कुमार संगाकारा के नाम 380 वनडे में 14234 रन हैं. विराट कोहली ने 293वें वनडे में ये खास उपलब्धि हासिल की है.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें