शाजापुर में संघ प्रचारक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार: साइबर सेल की मदद से पकड़ाया, बड़ौद का रहने वाला है युवक – shajapur (MP) News

शाजापुर में संघ प्रचारक को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:  साइबर सेल की मदद से पकड़ाया, बड़ौद का रहने वाला है युवक – shajapur (MP) News



पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शाजापुर पुलिस ने संघ प्रचारक सोहन परमार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए गला रेतने की धमकी दी थी। साथ ही संघ और समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

.

संघ प्रचारक ने कोतवाली पुलिस से की थी शिकायत

यह मामला 23 अक्टूबर को सामने आया, जब संघ प्रचारक सोहन परमार ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात मोबाइल फोन धारक ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी है।

शिकायत के बाद, टीआई कोतवाली संतोष वाघेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रैक किया। साइबर सेल में कार्यरत उप निरीक्षक अंकित मुकाती ने मोबाइल नंबर की लोकेशन और धारक का पता लगाया।

कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

जांच में सामने आया कि यह नंबर बड़ौद थाना क्षेत्र के लेवासेरी निवासी हशरत उर्फ तन्नू पिता इशुभ शेख का था। पुलिस ने बड़ोद से आरोपी हशरत को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को शाजापुर जिला जेल भेज दिया गया।



Source link