सतना में युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला: नशे की गोलियां बेचने से मना करने पर विवाद; चाकू लहराने का वीडियो आया – Satna News

सतना में युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला:  नशे की गोलियां बेचने से मना करने पर विवाद; चाकू लहराने का वीडियो आया – Satna News


सतना में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास शनिवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अभिषेक लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत

.

घायल अभिषेक लोधी के अनुसार, हमला गगन कोरी निवासी बजरहा टोला और उसके साथियों ने किया। बताया जा रहा है कि गगन कोरी बजरहा टोला क्षेत्र में नशे की गोलियां बेचता है। जब अभिषेक ने उसे इस अवैध काम से मना किया तो आरोपी गुस्से में आकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिटी कोतवाली टीआई रवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है और सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



Source link