सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बाघ और बाघिन के बीच मनमुटाव और सुलह का अनोखा दृश्य कैद हुआ है। लगभग 40 सेकेंड का यह वीडियो जंगल के जीवन की एक झलक पेश करता है। वीडियो में बाघिन नाराज दिख रही है, जबकि बाघ उसे
.
बाघिन के गुस्से के आगे बाघ को अंततः पीछे हटना पड़ता है। यह दृश्य जानवरों के प्राकृतिक व्यवहार को दर्शाता है। यह वीडियो शनिवार सुबह करीब 11 बजे से लोगों के मोबाइल पर प्रसारित होना शुरू हुआ।
हालांकि, वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के भीतर का है। वीडियो में दिख रहे नर बाघ की पहचान T-26 के रूप में हुई है, जबकि बाघिन की पहचान नहीं हो सकी है।
STR में बाघ और बाघिन।
प्राकृतिक भावनाओं को भी दर्शाता वीडियो
स्थानीय ग्रामीण अमित श्रीवास्तव ने बताया कि यह दृश्य रिजर्व के भीतर का है और इसे देखने वाले सभी लोग रोमांचित हैं। “बाघिन नाराज दिख रही है, जबकि बाघ उसे शांत करने की कोशिश कर रहा है, पर अंत में बाघिन के तेवरों के सामने बाघ को पीछे हटना पड़ता है,” उन्होंने बताया। ग्रामीणों के मुताबिक यह वीडियो न केवल मनोरंजक है बल्कि यह जंगली जीवन की प्राकृतिक भावनाओं को भी दर्शाता है।
जानवरों के अपने व्यवहार और संबंध होते हैं
संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने वीडियो के रिजर्व क्षेत्र का होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह एक पुराना वीडियो है और इसकी सही तारीख का अनुमान लगाना कठिन है। मिश्रा ने कहा कि यह दृश्य प्रकृति के अनुरूप है, जिसमें जानवरों के अपने व्यवहार और संबंध होते हैं।