Animal Care Tips: सर्दी में भी कम नहीं होगा गाय-भैंस का दूध, ऐसे करें देखभाल, हर मौसम में बहेगी नदिया

Animal Care Tips: सर्दी में भी कम नहीं होगा गाय-भैंस का दूध, ऐसे करें देखभाल, हर मौसम में बहेगी नदिया


Last Updated:

Cow Care Tips: सर्दियों में गाय-भैंस का दूध उत्पादन घट जाता है. जानिए पशु विशेषज्ञों की सलाह कैसे रखें पशुओं को गर्म, क्या खिलाएं और किन बातों का ध्यान रखें ताकि दूध की मात्रा बनी रहे और पशु स्वस्थ रहें.

सर्दी का मौसम जहां इंसानों के लिए राहत और सुकून लेकर आता है, वहीं पशुपालकों के लिए यह मौसम किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं होता. ठंड बढ़ते ही गाय और भैंस की दूध देने की क्षमता पर सीधा असर पड़ता है. तापमान गिरने से उनके शरीर की ऊर्जा खपत बढ़ जाती है और उन्हें शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए अधिक पोषण चाहिए होता है. अगर देखभाल में लापरवाही हो जाए, तो न सिर्फ दूध की मात्रा घटती है, बल्कि पशु बीमार भी पड़ सकते हैं.

गर्माहट है सबसे जरूरी
पशु विशेषज्ञ देवाराम पटेल बताते हैं कि ठंड के मौसम में सबसे पहले पशुशाला को गर्म रखना जरूरी है. ठंडी हवाओं से बचाने के लिए पशुशाला में पर्दे या पॉलीथिन शीट लगाएं. सोने के लिए सूखा और गर्म बिछावन दें टाट, भूसा या सूखी पत्तियां इसके लिए बेहतर हैं. कोशिश करें कि रात में तापमान बहुत नीचे न जाए और पशु खुले में न रहें.

चारे में करें ये ज़रूरी बदलाव
पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत शाह कहते हैं कि ठंड में पशुओं को सामान्य चारे के साथ-साथ ऊर्जा बढ़ाने वाला आहार देना जरूरी होता है. हरे चारे के साथ सूखा चारा और दाना संतुलित मात्रा में दें. बरसीम, जई, सरसों के पत्ते, हरे चारे के लिए सबसे अच्छे.गुड़, तेलिया खली, मक्का के दाने, ऊर्जा बढ़ाने के लिए उत्तम. इसके अलावा, पशुओं को गुनगुना पानी पिलाएं. ठंडा पानी पीने से उनका पाचन धीमा पड़ जाता है और दूध उत्पादन घट सकता है.

बीमारियों से बचाव जरूरी
सर्दियों में निमोनिया, खांसी-जुकाम और बुखार आम हो जाते हैं. इसलिए पशुशाला को सूखा और साफ रखें. गोबर और गीले बिछावन को नियमित रूप से हटाएं. ठंड के दौरान पशुओं को नहलाने से बचें, और यदि नहलाना जरूरी हो, तो धूप में दोपहर के समय ही नहलाएं. साथ ही पशुओं को विटामिन और मिनरल मिक्सचर देना न भूलें इससे उनकी इम्युनिटी मजबूत रहती है. अगर कोई पशु सुस्त दिखे या खाना कम करे, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें.

धूप में बैठाना न भूलें
सुबह की धूप पशुओं के लिए किसी औषधि से कम नहीं. यह प्राकृतिक गर्मी देती है और विटामिन D का अच्छा स्रोत है. गाय और भैंसों को रोज कुछ समय के लिए धूप में बैठाना चाहिए इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और रक्त संचार बेहतर होता है.

पशुशाला में हवा और सफाई दोनों जरूरी
कई पशुपालक ठंड से बचाने के लिए पूरी पशुशाला को बंद कर देते हैं, लेकिन यह गलती नहीं करनी चाहिए. थोड़ी बहुत हवा का आना जरूरी है ताकि अंदर की नमी और बदबू बाहर निकल सके. सफाई और वेंटिलेशन दोनों से पशु स्वस्थ और तनावमुक्त रहते हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में भी कम नहीं होगा गाय-भैंस का दूध, हर मौसम में बहेगी नदिया



Source link