Last Updated:
सितंबर 2025 में एमजी विंडसर ने 4,741 यूनिट्स बिककर कंपनी की कुल बिक्री का 70.47% हिस्सा लिया, जबकि बाकी मॉडल्स की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज हुई.
यह कंपनी ने पार लगाई नैया
हम बात कर रहे हैं एमजी विंडसर की, जो एक इलेक्ट्रिक कार है और इस साल लॉन्च हुई है. एमजी कंपनी ने सितंबर 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की, जिससे कंपनी की गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े सामने आए हैं. कहा जा सकता है कि सितंबर महीने में एमजी कंपनी की ज्यादातर बिक्री इस नई कार पर निर्भर रही, क्योंकि बाकी सभी गाड़ियों की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई. एमजी विंडसर ने अपनी शानदार रेंज, बेहतरीन फीचर्स और आरामदायक कैबिन की वजह से ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया और इसकी बंपर बिक्री हुई.
सितंबर में बिकीं इतनी यूनिट्स
इस साल लॉन्च होने के बावजूद इस कार को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बन गई. सितंबर 2025 में विंडसर की 4,741 यूनिट्स बिकीं और मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 70.47% रही. पिछले साल यह कार लॉन्च नहीं हुई थी, इसलिए बिक्री के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. कंपनी के सेल्स चार्ट में यह नंबर 1 पर बनी हुई है.
कंपनी की बाकी कारों का हाल भी जानें
एमजी कंपनी विभिन्न सेगमेंट जैसे हैचबैक और एसयूवी में कई गाड़ियां ऑफर करती है. लेकिन सितंबर में सभी मॉडल्स की बिक्री में कमी आई. यह गिरावट तब आई जब जीएसटी घटने से गाड़ियां सस्ती भी हो गई थीं. सितंबर 2025 में एमजी की हैचबैक कॉमेट की बिक्री में 5.13% की कमी आई और सिर्फ 1,203 यूनिट्स बिकीं.
अन्य गाड़ियों की बिक्री
हेक्टर को सिर्फ 409 ग्राहक मिले और इसकी बिक्री में 70.36% की गिरावट आई. जैडएस ईवी की बिक्री 74.49% की गिरावट के साथ सिर्फ 250 यूनिट्स पर सिमट गई. एस्टर की बिक्री में 88.16% की कमी आई और इसे सिर्फ 90 ग्राहक मिले. वहीं, ग्लॉस्टर की बिक्री में 82.50% की गिरावट आई और इसे सिर्फ 35 ग्राहक मिले.