Last Updated:
Ajinkya Rahane scores 159 runs: अजिंक्य रहाणे ने 159 रन की पारी खेलकर यह बता दिया उम्र तो सिर्फ एक नंबर है. अनुभव मायने रखता है. मुंबई के लिए शतक जड़ने के बाद रहाणे ने कहा कि उनके लिए बाहर क्या कहा जा रहा है, इस ओर उनका ध्यान नहीं है.
नई दिल्ली. अजिंक्य रहाणे पिछले दो साल से टीम इंडिया से बाहर है. इस समय रहाणे रणजी ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रहाणे ने 159 रन की पारी खेलकर ये बताया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अनुभव मायने रखता है.टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहाणे की 159 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के बारिश से प्रभावित दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 406 रन बनाए.
अजिंक्य रहाणे ने खेली शतकीय पारी.
‘मैं बाहरी शोर को नहीं सुनता’
अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेलने के बाद कहा कि मैं बाहर के शोर को नहीं सुनता. उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि मैं कितना अच्छा खिलाड़ी हूं.दाएं हाथ के बल्लेबाज रहाणे का कहना है कि मुझे महसूस होता है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में मेरी जरूरत थी. रहाणे ने कहा कि उम्र तो बस एक नंबर है.
हिमाचल की टीम 265 रन पीछे है
हिमाचल की टीम अब भी 265 रन से पीछे है. दिल्ली ने 430 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सका। सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा (64), सनत सांगवान (79) और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे यश धुल (61) ने शीर्ष क्रम में अर्धशतक जड़े जबकि निचले क्रम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. आयुष दोसेजा ने 75, सुमित माथुर ने 51 और अनुज रावत ने 66 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन की तूफानी पारी खेली जिससे दूसरे दिन चार विकेट पर 306 रन से आगे खेलते हुए दिल्ली ने बड़ा स्कोर बनाया.
सिद्धांत पुरोहित ने 70 रन की पारी खेली
इसके जवाब में हिमाचल प्रदेश के लिए सलामी बल्लेबाज सिद्धांत पुरोहित ने 165 गेंद में 10 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली लेकिन दिन के आखिर में दो विकेट गिरने से मेहमान टीम को झटका लगा. पुरोहित भारतीय गेंदबाज नवदीप सैनी का शिकार बने जिन्होंने बाद में अंकित कलसी (20) को भी आउट किया. अंकुश बैंस 43 रन बनाकर सुमित माथुर का शिकार बने. पिछले साल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले जम्मू-कश्मीर ने राजस्थान के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा बनाया. राजस्थान की टीम दूसरी पारी में पांच विकेट पर 41 रन बनाकर संघर्ष कर रही है और अब भी 89 रन से पीछे है.
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 132 रन की बढ़त हासिल की
राजस्थान के 152 रन के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 282 रन बनाकर 132 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में आकिब नबी ने पांच रन पर पांच विकेट चटकाकर राजस्थान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में मेहमान टीम पर पूरी तरह से नियंत्रण बना लिया. ग्रुप डी के एक अन्य मैच में मेजबान पुडुचेरी ने हैदराबाद के पहली पारी के 435 रन के जवाब में एक विकेट पर 25 रन बनाए.
राहुल गहलोत ने खेली 114 रन की पारी
हैदराबाद के लिए राहुल गहलोत ने 114 रन की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल (50), कोडिमेला हिमतेजा (66) और विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल राधेश (81) ने भी अर्धशतक जड़े.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें