सिवनी में मोगली महोत्सव में शामिल होने के लिए टीम रवाना हो गई।
टीकमगढ़ के जूनियर और सीनियर वर्ग के 4 प्रतिभागी राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव में शामिल होने के लिए रविवार रात पेंच अभ्यारण्य के लिए रवाना हुए। यह महोत्सव 27 से 29 अक्टूबर तक पेंच टाइगर रिजर्व में आयोजित किया जा रहा है।
.
रवाना होने से पहले प्रतिभागियों ने नजरबाग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चारों खिलाड़ियों को महोत्सव में शामिल होने के लिए बधाई दी।
टीकमगढ़ के प्रतिभागी महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी भारत त्रिपाठी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय महोत्सव में मध्य प्रदेश के सभी जिलों की जिलास्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त टीमें सहभागिता कर रही हैं। टीकमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व रोहन प्रजापति, कुमारी रंजना अहिरवार (शासकीय माध्यमिक शाला जिनागढ़), अमर सिंह कुशवाहा (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतगुवा) और कुमारी अंशिका सोनकिया (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगोड़ा) कर रहे हैं।
अधिकारियों ने शामिल होने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी है।
27 से 29 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम
तीन दिवसीय इस आयोजन का संयोजन मध्य प्रदेश शासन, लोक शिक्षण संचालनालय और एप्को भोपाल द्वारा किया जा रहा है। प्रतिभागी नेचर ट्रेल, जंगल सफारी और विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2 टीकमगढ़ से आभा तिवारी मार्गदर्शक शिक्षिका के रूप में उपस्थित रहेंगी।
नोडल अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जूनियर और सीनियर टीमों को राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में टीकमगढ़ जिले का नाम रोशन करने के लिए अग्रिम बधाई दी।