भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शाजापुर के वरिष्ठ नेता क्षितिज भट्ट को दूसरी बार प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। रविवार शाम को शाजापुर पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका स्वागत किया।
.
क्षितिज भट्ट ने एबी रोड स्थित प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे एक रैली के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे, जहां नगरवासियों ने पुष्पहारों और मिठाई से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
2018 में जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जिससे प्रदेश में भाजपा की सत्ता में वापसी हुई। उस समय क्षितिज भट्ट भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और उन्हें पहली बार प्रदेश मंत्री बनाया गया था।
अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए उन्हें अपने मंडल में प्रदेश मंत्री का कार्यभार सौंपा है।
भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे सशक्त और जनसेवी पार्टी है। भाजपा ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और संगठन की एकजुटता को जनता तक पहुंचने का कारण बताया। भट्ट ने सभी से पार्टी को और मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

