ग्वालियर में जब्त शराब और पकड़े गए आरोपी।
ग्वालियर जिले में आबकारी विभाग ने रविवार शाम को घाटीगांव थाना क्षेत्र में स्थित एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फोरलेन के समीप एक निजी आवास में यह कार्रवाई की गई। मौके से भारी मा
.
नीले कुप्पों में यह शराब रखी गईं थीं।
आबकारी अधिकारी राकेश कुर्मी ने बताया कि जांच के दौरान फैक्ट्री से 25 हजार लीटर अवैध शराब ड्रमों में जब्त की गई, जिससे लगभग 5 हजार 500 सौ पेटियां तैयार की जा सकती थीं। इसके अतिरिक्त, 232 पेटी तैयार शराब भी बरामद हुई है, जिसमें रॉयल चैलेंज की 61 और पावर व्हिस्की की 171 पेटियां शामिल हैं। आबकारी विभाग ने मौके से एक महिला समेत चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस फैक्ट्री के अंदर बन रही थी शराब।
आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घाटीगांव के पास एक निजी निवास में अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई की। इस फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांडों के नाम से शराब बनाई जा रही थी। आबकारी अधिनियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इन आरोपियों की हुई पहचान
- 26 वर्षीय सुमित शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा निवासी सोनीपत हरियाणा।
- 25 वर्षीय प्रीतम जाट पुत्र राजपाल जाट निवासी गदेड़ी खेड़ी रोहतक
- 28 वर्षीय दीपक पुत्र जसवंत निवासी हरियाणा।
- 35 वर्षीय सुनीता पत्नी राज सिंह निवासी बेलराज नगर गोहाना सोनीपत।
उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे शराब
तीनों आरोपी अवैध शराब बनाने और सप्लाई करने का काम करते हैं, वहीं पकड़ी गई महिला सुनीता इन आरोपियों के लिए खाना बनाने का काम करती है। पकड़े गए तीनों आरोपी अवैध शराब बनाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। आरोपियों ने बताया कि वह पिछले 4 महीने से अवैध शराब बनाकर सप्लाई कर रहे थे।
आबकारी विभाग को मौके से एक चार पहिया छोटा लोडिंग वाहन और एक कंटेनर भी अवैध शराब से भरा हुआ मिला है। आबकारी अधिकारियों को आरोपी से कोई शराब का लाइसेंस भी नहीं मिला है। आबकारी अधिकारियों को मौके से बोतलों को पैक करने वाली मशीनें,महंगी शराब के ब्रांड के लेवल, ढक्कन, शाहिद बोतल को पैक करने वाली सामग्री मिली है।जिस मकान में अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी उसकी मलिक का नाम अभी पता नहीं चल सका है।
ये खबर भी पढ़ें…
आलीराजपुर के चांदपुर में 93 पेटी अवैध शराब जब्त

चांदपुर पुलिस ने 24-25 अक्टूबर की देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की 93 पेटियां जब्त की हैं। इस मामले में ग्राम झडोली के बारी फलिया निवासी रमेश पिता नारलिया तोमर (35) को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 10.89 लाख रुपए बताया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें