बहोडापुर में कबाड़ के गोदाम में आग, आसपास फैली दहशत।
ग्वालियर में रविवार रात बहोड़ापुर में एक कबाड़ा के गोदाम में अचानक आग लग गई। जब तक आग का पता लगा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग की लपटें 20 फीट से ऊंची उठने लगी थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कबाड़ा ग
.
कबाड़ के गोदाम से इस तरह से लपटें दिखाईं दी।
80 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन प्लास्टिक और पॉलीथिन होने के कारण आग भी भी सुलग रही है, लेकिन खतरनाक नहीं है। गोदाम में आग से आसपास के मकान में दीवार चटक गई हैं। एसडीआरएफ की टीमों ने आसपास दीवार तोड़कर अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। आग में लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं है।

हवा में 20 फीट ऊंची उठ रहीं थी आग की लपटें
बहोड़ापुर स्थित पवनसुत कॉलोनी में संतो मुसलमान का प्लॉट है। इस प्लॉट को संजय गुप्ता ने किराए पर लेकर कबाड़ा का गोदाम बना रखा है। यहां से वह प्लास्टिक, पॉलीथिन व रबड़ का काम करता है। दीपावली के पहले संजय गुप्ता ने गोदाम में काफी मात्रा में पॉलीथिन व प्लास्टिक स्टोर किया था। आसपास रहने वालों ने इसका विरोध भी किया था और इसी तरह की घटना की आशंका व्यक्त की थी।
रविवार शाम 7 बजे के बाद अचानक गोदाम में आग लग गई। अंदर प्लास्टिक में आग तेजी से फैली और जब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग की लपटें 20 से 25 फीट तक उठने लगी थीं। गोदाम से दीवार लगी होने के कारण दो मकान भी उसकी चपेट में आ गए। इन मकानों की दीवार गर्म होने से उसमें चटकन आ गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल दस्ते और पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के घर खाली कराए।

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार पानी डालती रही।
मालनपुर इंडस्ट्रियल एयरफोर्स स्टेशन को भी किया कॉल एक समय आग काबू में नहीं आ रही थी जिस पर मालनपुर इंडस्ट्री एरिया एवं एयरफोर्स स्टेशन को फायर बिग्रेड भेजने के लिए कॉल किया गया। कुछ ही देर में आग बुझती दिखी तो एयर फोर्स को मना कर दिया गया। मालनपुर से गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
हालांकि तब तक 12 से अधिक गाड़ी पानी फेंककर आग बुझा दी गई थी। मौके पर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल सहित चारों सीएसपी, नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। आग बुझने पर सबने राहत ही सांस ली।

आग के बाद दहशत में अपने-अपने घरों से बाहर खड़े लोग
दहशत में आ गए थे रहवासी जिस समय आग की लपटें 20 से 25 फीट हवा में उठ रहीं थी और आसपास के दो मकान की दीवार तक चटक गई थीं तो स्थानीय रहवासी दहशत में आ गए थे। रहवासियों का कहना था कि आसपास 40 से 50 घर हैं। जब गोदाम मालिक दीपावली से पहले रबड़, प्लास्टिक व पॉलीथिन स्टोर कर रहा था तो सभी ने विरोध किया था। इसकी शिकायत भी थी, लेकिन गोदाम मालिक ने किसी की नहीं सुनी थी।

इस तरह से लपटें ऊंची उठती हुई दिखाई दी।
एएसपी अनु बेनीवाल का कहना है
रिहायशी इलाके में आग लगी थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं है।
