चंद्रशेखर बोले- मायावती का सम्मान करता हूं: रोहिणी ने कहा- हिम्मत है तो बता बहनजी को अपशब्द कहने वाली ऑडियो फेक – Uttar Pradesh News

चंद्रशेखर बोले- मायावती का सम्मान करता हूं:  रोहिणी ने कहा- हिम्मत है तो बता बहनजी को अपशब्द कहने वाली ऑडियो फेक – Uttar Pradesh News


यूपी की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने डॉक्टर रोहिणी घावरी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा, मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं। इसलिए कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं मरा नहीं, जिंदा हूं। किसी ऑडियो या वीडियो के पा

.

कांशीराम साहब हमारे गुरु हैं। हमेशा सम्मान करते रहेंगे। यह हमारे सिद्धांत हैं, हमारे संस्कार हैं, जो हमें हमारे मां-बाप से मिले हैं।

चंद्रशेखर की इन बातों को लेकर रोहिणी ने सांसद से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा, हिम्मत है तो एक बार बस इतना बोल कर बता कि बहनजी को अपशब्द कहने वाली ऑडियो फेक है। अपने सांसद पद का फायदा उठा जांच करा और समाज को दिखा की क्या सच है। हम दोनों के बीच के बात है। तू अच्छे से जानता है। मेरी कही हर बात सच है। समाज को गुमराह कब तक करेगा?

चंद्रशेखर की सफाई…

रोहिणी के सवाल…

दो दिन पहले रोहिणी ने जारी किया था AUDIO

डॉ. रोहिणी घावरी ने शुक्रवार को X पर एक ऑडियो पोस्ट किया था। रोहिणी ने लिखा- बहनजी के प्रति चंद्रशेखर की गंदी सोच, बहुजन आंदोलन को खत्म करने की साजिश है।

चंद्रशेखर ने कहा था कि बहनजी कांशीराम साहब को ब्लैकमेल करती थीं। धमकी देती थीं, मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो समाज को बताऊंगी कि कांशीराम साहब ने मेरा रेप किया है। आकाश आनंद के पिता ने कांशीराम साहब के सिर पर बंदूक रखी थी।

रोहिणी का दावा है कि ऑडियो में वह सांसद चंद्रशेखर से बात कर रही हैं। ऑडियो में चंद्रशेखर की ही आवाज है। दावा है कि ऑडियो में चंद्रशेखर कह रहे हैं कि अगर उत्तराधिकारी बनाया जाएगा, तो आजाद समाज पार्टी विलय कर दूंगा। रोहिणी का कहना है कि चंद्रशेखर अमेरिका के सोनू अंबेडकर की किताब ‘कांशीराम साहब की हत्यारन’ जाटव समाज को देकर बहनजी के प्रति नफरत फैला रहे हैं।

उसी दिन शाम को 7 बजे रोहिणी ने फेसबुक पर लाइव में कहा कि संघर्ष ही उनका एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कभी किसी पद या लालच की इच्छा नहीं की।

रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने दलित आंदोलन का मजाक बनाया और उनके समर्थक उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर घटना में चंद्रशेखर की कोई भूमिका नहीं थी और अब वह अपनी गरिमा की लड़ाई लड़ रही हैं।

साथ ही, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे अगली बार इस पद पर न रहें। बता दें कि डॉ. रोहिणी ने गुरुवार को सांसद चंद्रशेखर को एक्सपोज करने का दावा किया था।

रोहिणी ने चैलेंज दिया है कि उनके दावे को एआई या फेक साबित करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देंगी।

रोहिणी ने चैलेंज दिया है कि उनके दावे को एआई या फेक साबित करने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देंगी।

पोस्ट में रोहिणी का दावा है कि- इस पूरे ऑडियो में मेरी बहुजन आंदोलन के प्रति ईमानदारी निष्ठा और चंद्रशेखर का बहनजी को बदनाम करने का षड्यंत्र है। इस सच्चाई को समाज को बताया जाए, आखिर क्यों नई पीढ़ी के मन में अपने महापुरुषों के प्रति जहर भरा जा रहा है। क्यों हो रही है यह साजिश?

रोहिणी ने कहा कि जो भी इस ऑडियो को एआई का प्रूफ कर देगा, उसे एक करोड़ का इनाम दूंगी।

अब पढ़िए ऑडियो की हूबहू बातचीत…

रोहिणी : मैं सच में करा दूंगी मेरा कमिटमेंट है, लेकिन आपने मुंह फेरा ना। जब मैं कमलनाथ जी से करा सकती हूं, तो मैं उनसे भी करा सकती हूं। चन्द्रशेखर : अरे भाई तू प्रयास कर ना, मैं जाऊंगा मिलने पक्का जाऊंगा। चिल्ला चिल्ला के बता रही है।

रोहिणी : जिससे वो सारे दुश्मन एक्टिव हो जाए और उस औरत के दिमाग में जाकर भर दें। चन्द्रशेखर : मैं साइलेंट हूं।

रोहिणी : अगर वो आपसे बोलेंगे अपनी पार्टी विलय कर दो, तो क्या करोगे। चन्द्रशेखर : मैं कहूंगा मुझे उत्तराधिकारी बना दें।

रोहिणी : नहीं वो उत्तराधिकारी नहीं बना रहे कुछ और बनो। चन्द्रशेखर : नहीं कह नहीं सकते, इसके अलावा कुछ भी।

रोहिणी : राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें। चन्द्रशेखर : राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराधिकारी अलग-अलग होता है।

रोहिणी : उत्तराधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एक ही होता है। चन्द्रशेखर : बसपा में तो वही होता है, बोल देना राष्ट्रीय अघ्यक्ष ही बना दें।

रोहिणी: क्योंकि इससे हमारे समाज का बहुत भला होने वाला है, अगर आप दोनों मिल गए तो। इससे हमको दो कौड़ियों के पास नहीं जाना पड़ेगा। ये अब तक का आपका सबसे बेहतरीन फैसला होगा। महापुरुष भी इसके लिए आपको आशीर्वाद देंगे। क्योंकि बंटवारा से कुछ नहीं मिल रहा है। चन्द्रशेखर : सुनो-सुनो बहुत अपमानित किया उन्होंने मुझे बुला बुलाकर।

रोहिणी : भूल जाओ, पर्सनल भूल जाओ, सब भूल जाओ। चन्द्रशेखर : एक मिनट सुन ले, पहले इसमें दो वोट नहीं है। अभी लंका लगा दी ना सबकी। देख तू भी कह रही है ना, ऐसा कर लो वैसा कर लो बंटवारा वगैरह। पहले कहते थे दो वोट नहीं है। लंका लगा दिया एक बार में, देखो राजस्थान में एक बार में कैसे कर दिया। मानती है ना दम है मेरे अंदर। क्या कहते थे पहले, अरे इसमें दो वोट भी नहीं, ये तो प्रधानी भी नहीं जीता सकता।

इतना तो कर दिया ना, मानती है ना कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दें। इतना तीन साल में पैदा कर दिया, इतना कोई तीन साल में पैदा नहीं कर पाया ना बेटा। अब तक पिछले 30 सालों में मायावती को कोई टक्कर देने वाला नहीं आया ना। उसको मजबूर कर दिया उत्तराधिकारी बनाने में। सुना है उसकी वाइफ भी आ रही है राजनीति में।

रोहिणी : अच्छी बात है आनी चाहिए। इंटेलिजेंट लेडी है। डॉक्टर है यंग है, वैसे भी बसपा में कहां चर्चित चेहरा है, चाहिए भी तो। चन्द्रशेखर : एक बात बताऊं, तुझे मैंने बहुत दिन पहले एक बात बताई थी मायावती की। उसने… के साथ किया, मायावती के साथ हुआ होगा। भले ही तू मेरी बात को इग्नोर कर देना, ऐसा नहीं वैसा नहीं। लेकिन यहीं बात मायावती को घुटनों पर लेकर आएगा।

मायावती ने उत्तराधिकारी का पद कांशीराम को ब्लैकमेल करके लिया। उसके…छाती पर पिस्टल रखा, मायावती ने ये बात कहीं की मैं समाज में जाकर कहूंगी की कांशीराम ने मेरा रेप किया है। मायावती ने निजी स्वार्थ में भाईयो का साथ दिया, इसलिए भाई इसका साथ दे रहा है।

रोहिणी ने कहा था- कल समाज के सामने आएगी सच्चाई डॉ. रोहिणी घावरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर दो पोस्ट की। रोहिणी ने दावा किया था कि वो कुछ सच्चाई सबके सामने लाएंगी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा था- कल जो सच्चाई मैं समाज को दिखाऊंगी, उसे AI या फेक साबित करने वाले को 1 करोड़ का इनाम। पूरी कोशिश कर लेना, लेकिन सच छुपा नहीं पाओगे। कल से उल्टी गिनती शुरू फर्जी नेता की। #ExposeChandrashekhar

रोहिणी की दूसरी पोस्ट में इस बात का जिक्र है कि एक गंदे आदमी ने बहन मायावती और कांशीराम के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। बता दें कि रोहिणी चंद्रशेखर आजाद को इस मामले में कई बार घेर चुकी हैं।

अब पढ़िए रोहिणी का गुरुवार का पोस्ट…

सुसाइड की दे चुकी हैं धमकी इससे पहले 24 सितंबर को पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सुसाइड की धमकी दी थी। उन्होंने X पर 4 घंटे के अंतराल पर 3 पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें चंद्रशेखर को गाली देते हुए लिखा था- मेरा जीवन बर्बाद करके खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया।

रोहिणी ने पीएम मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा…

अब जानिए क्या है पूरा विवाद?

पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने तीन महीने पहले सोशल मीडिया का सहारा लिया और चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न और कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद रोहिणी ने कहा- कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा। स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ूंगी। पीछे नहीं हटूंगी।

डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं और एनजीओ भी चला रही हैं।

…………

पढ़िए पूरी खबर…

यूपी में बैन चाइनीज मांझा ने लीं कई जानें:पतंग उड़ाने को लेकर क्या है कानून, क्या सावधानी बरतें, कैसे रहें सुरक्षित

यूपी के शाहजहांपुर में 23 अक्टूबर को चाइनीज मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। भाईदूज पर वह पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में चाइनीज मांझे से गला कट गया। दोनों सड़क पर गिर गए। युवक खून से लथपथ हो गया। सड़क पर तड़पता रहा। फिर कुछ देर बाद बेसुध हो गया। पत्नी, पति की बचाने के लिए चीखती रही। पढ़िए पूरी खबर…



Source link