छिंदवाड़ा जिले के जहरीले कफ सिरप मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को सन फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी परासिया पुलिस टीम ने उसके घर से की। दवाई में कमीशन लेने के आरोपों के च
.
SIT करेगी कंपनी और डॉक्टरों की जांच
अब एसआईटी टीम सन फार्मा कंपनी और एमआर द्वारा डॉक्टरों को दिए जाने वाले कमीशन और दवाई वितरण की पूरी जांच करेगी। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि किन-किन डॉक्टरों को कमीशन दिया गया और उन्होंने इस कंपनी की दवाइयां मरीजों को लिखीं।
पहले हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
इससे पहले पुलिस ने अपना फार्मा नाम की मेडिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया था, जो जहरीला कफ सिरप कोल्ड्रिफ को छिंदवाड़ा बुलाकर सप्लाई करता था। वहीं डॉक्टरों की भूमिका की भी जांच चल रही है।
हर कड़ी जोड़ रही पुलिस
छिंदवाड़ा पुलिस इस पूरे मामले की परतें एक-एक कर खोल रही है। कंपनी के मालिक, डॉक्टर और अब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस के मुताबिक, सतीश वर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब यह पता लगाया जाएगा कि कमीशन की लालच में किन-किन डॉक्टरों ने इन दवाइयों को मरीजों को लिखकर दिया था।