त्योंदा थाना टीआई बबीता सिंह लाइन अटैच: लगातार शिकायतों के बाद विदिशा SP ने की कार्रवाई, SI प्रतिभा सिंह को प्रभार – Vidisha News

त्योंदा थाना टीआई बबीता सिंह लाइन अटैच:  लगातार शिकायतों के बाद विदिशा SP ने की कार्रवाई, SI प्रतिभा सिंह को प्रभार – Vidisha News



त्योंदा थाना प्रभारी बबीता सिंह चौधरी को विदिशा एसपी रोहित काशवानी ने रविवार को लाइन अटैच कर दिया। उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। उनकी जगह गंजबासौदा थाने में पदस्थ एसआई प्रतिभा सिंह को त्योंदा थाने का नया प्रभारी बनाय

.

जानकारी के अनुसार, टीआई बबीता सिंह पर कई मामलों में शिकायतें सामने आई थीं। इनमें ग्राम घटेरा में करीब तीन माह पुराने एक मारपीट प्रकरण की विवेचना में हेरफेर करने और आरोपियों को राहत देने के आरोप शामिल हैं। साथ ही, तीन महीने बाद दूसरे पक्ष पर धाराएं बढ़ाने का मामला भी सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतों की जांच के बाद एसपी ने यह कार्रवाई करते हुए टीआई बबीता सिंह चौधरी को लाइन अटैच किया है।

एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link