नेपानगर में पति की मारपीट से पत्नी की मौत: इलाज के दौरान दम तोड़ा; सिर में पलंग से चोट लगने की आशंका, आरोपी गिरफ्तार – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में पति की मारपीट से पत्नी की मौत:  इलाज के दौरान दम तोड़ा; सिर में पलंग से चोट लगने की आशंका, आरोपी गिरफ्तार – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले के नेपानगर में पति की मारपीट के बाद एक महिला की मौत हो गई। शनिवार दोपहर हुए विवाद में घायल महिला को पहले नेपानगर और फिर बुरहानपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह जिला अस्पताल में महिला का पोस्टमॉर्टम

.

नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि संजय नगर निवासी रेखा श्रीनाथ का उसके पति अशोक के साथ दोपहर करीब 2 बजे घर पर विवाद हुआ। इस दौरान अशोक ने रेखा के साथ मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इसके बाद रेखा को परिजनाें ने नेपानगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बुरहानपुर रेफर कर दिया गया। बुरहानपुर में इलाज के दौरान शनिवार शाम करीब 7:30 बजे रेखा की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पहले मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। महिला की मौत के बाद अब एफआईआर में हत्या की धाराएं जोड़ी जाएंगी।

पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन।

महिला के चार बच्चे

टीआई के अनुसार, विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। महिला भाई ने पुलिस को बताया कि अशोक अकसर रेखा के साथ मारपीट करता था। पुलिस अशोक के दोस्त रतन से भी पूछताछ करेगी, जिसके घर पर यह घटना हुई थी। महिला के चार बच्चे हैं।

शरीर पर चोट के निशान थे

पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर चोट के निशान थे और उसे अंदरूनी चोट भी आई थीं। पुलिस को आशंका है कि मारपीट के दौरान उसके सिर में पलंग से चोट लगी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।



Source link