पचोर में पालकों ने सुअरों को हटाना शुरू किया: नगर पालिका ने नहीं हटाने पर दी है कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – rajgarh (MP) News

पचोर में पालकों ने सुअरों को हटाना शुरू किया:  नगर पालिका ने नहीं हटाने पर दी है कड़ी कार्रवाई की चेतावनी – rajgarh (MP) News



राजगढ़ जिले के पचोर शहर में नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस के बाद सूअर पालकों ने खुले में घूम रहे सुअरों को हटाना शुरू कर दिया है। दरअसल, नगर पालिका ने पालकों को तीन दिन के भीतर सूअरों को शहर से हटाने का आदेश दिया था, जिसकी अंतिम तिथि कल (सोमवार) है।

.

सूअर हटाने का यह अभियान शनिवार और रविवार को चलाया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में खुले में घूम रहे सुअरों के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसके चलते नगर पालिका ने पालकों को नोटिस जारी किया था। इस दौरान जीरापुर से आई एक टीम ने जाल की मदद से सुअरों को पकड़ा। पचोर नगर पालिका के सीएमओ दीपक रानवे ने स्पष्ट किया है कि जिन पालकों ने आदेश का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, खुले में घूमते सूअर गंदगी, बीमारियों और सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं। इसलिए सभी पालकों से समय पर आदेश का पालन करने का आग्रह किया गया है। शहरवासियों ने भी इस कार्रवाई में सहयोग की अपेक्षा की है ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। पचोर शहर में खुले में घूमते सुअरों की समस्या जल्द ही समाप्त होने की संभावना है।



Source link