बालाघाट पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष बंदोबस्त किए हैं। जिले के कप्तान आदित्य मिश्रा के निर्देश पर एएसपी निहित उपाध्याय और सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में बढ़ते अपर
.
इस पहल के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और आवासीय कॉलोनियों में 60 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। शहरी क्षेत्र में 18 स्थायी पॉइंट बनाए गए हैं, साथ ही 6 मोबाइल और 7 बाइक पार्टियां लगातार गश्त करेंगी।
पुलिसकर्मी दो शिफ्टों में दिन-रात तैनात रहेंगे। पहली शिफ्ट शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक और दूसरी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक गश्त करेगी। इन पॉइंटों पर वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और रात्रिकालीन आपराधिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सीएसपी वैशालीसिंह कराहलिया ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब शराबखोरी, सड़क किनारे हुड़दंग और शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

बालाघाट पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें।